Ajit Pawar Death: अकाल मृत्यु का शिकार हुए अजीत पवार! दुर्घटना से बचाते हैं ज्योतिष के ये चमत्कारी उपाय

Jan 29, 2026 - 10:23
 0
Ajit Pawar Death: अकाल मृत्यु का शिकार हुए अजीत पवार! दुर्घटना से बचाते हैं ज्योतिष के ये चमत्कारी उपाय

Ajit Pawar Death: आज महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मृत्यु हो गई है. पूरे देश के साथ खासकर महाराष्ट्र की राजनीति के लिए ये बहुत दुखद खबर है. पवार ही नहीं इससे पहले भी कई राजनीति के कई धुरंधर जैसे संजय गांधी, माधवराव सिंधिया, वाईएस रेड्डी भी सड़क दुर्घटना या प्लेन क्रैश का शिकार हो चुके हैं.

गरुड़ पुराण के अनुसार सड़क दुर्घटना, प्लेन क्रैश में मृत्यु होना अकाल मृत्यु की श्रेणी में आता है. ज्योतिष में अकाल मृत्यु से बचने के कई उपाय बताए गए हैं. ऐसे में दुर्घटना से बचना है एस्ट्रोलॉजर अनीष व्यास से जानें कौन से उपाय करें.

दुर्घटना से बचने के उपाय

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार अकाल मृत्यु से बचने के लिए के रोजाना कुछ खास नियमों का पालन जरुर करना चाहिए. उन्होंने एक वीडियो में कहा कि-

अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम्।

श्री कृष्ण पादोदकम् पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते ।।

अर्थ - भगवान विष्णु के चरण कमलों का जल (चरणामृत) अकाल मृत्यु को दूर करने वाला और सभी प्रकार की व्याधियों (रोगों) का विनाश करने वाला है. प्रेमानंद महाराज के अनुसार रोजाना बाल गोपाल, शालीग्राम या राधा जी के चरणों का जल रोजाना पीएं. इसे लेते समय ये मंत्र बोलना चाहिए. इसके प्रभाव से व्यक्ति की अकाल मृत्यु से रक्षा होती है. साथी ये समस्त रोगों से बचाता है.

अकाल मृत्यु से बचाने वाला मंत्र

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः॥ - घर से जब बाहर निकलें तब इस मंत्र को रोजाना 11 बार जाप करें. प्रेमानंद महाराज के अनुसार इसके प्रभाव से व्यक्ति दुर्घटना से सुरक्षित रहता है.

भगवान का नाम जप करें

रोजाना अपनी दिनचर्या में से 20 से 30 मिनट ऐसे निकाले की आप अपने भगवान के सामने बैठकर नाम जप कर सको. जो भी नाम आपको प्रिय हो उसका स्मरण करें. ईश्वर व्यक्ति की हर समस्या का समाधान निकालते हैं.

Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज कब, नोट करें डेट, मुहूर्त, मांगलिक कार्य के लिए सबसे खास दिन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.