Punjab: मोहाली में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, लड़की के साथ झगड़े के बाद बिगड़ा संतुलन

Jan 28, 2026 - 11:47
 0
Punjab: मोहाली में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, लड़की के साथ झगड़े के बाद बिगड़ा संतुलन

Punjab News: पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर स्थित वीआईपी रोड पर मौजूद मिल्टन टावर सोसाइटी में चौथी मंजिल से गिरने से एक नौजवान की मौत हो गई. पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया है.

बता दें कि मृतक की पहचान मिल्टन टावर के रहने वाले संदीप उर्फ सनी के रूप में हुई है, जो पेशे से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था. वह अपनी एक महिला मित्र से मिलने के लिए सोसाइटी आया हुआ था.

दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, संदीप अपने दोस्त गुरसेवक सिंह के साथ सोसाइटी में मौजूद था. दोनों की एक फीमेल फ्रेंड से मिलने की योजना थी. मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके कारण मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई.

चौथी मंजिल से गिरने से मौत

चश्मदीदों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर संदीप वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान चौथी मंजिल पर लगी रेलिंग के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल कर नीचे गिर गया. गिरने से उसको गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला एक हादसा लगता है, हालांकि सभी पक्षों से गहराई से जांच की जा रही है. इस घटना ने इलाके में सभी को हिलाकर रख दिया है.

यह भी पढ़ें -

Punjab: पटियाला में हेड कांस्टेबल का कत्ल, परिवार ने रोका पोस्टमार्टम, कहा- हत्यारे को ढूंढे प्रशासन?

Punjab: फतेहगढ़ साहिब में दोस्तों ने कर दी 12वीं में पढ़ने वाले लड़के की हत्या, माता-पिता का इकलौता बेटा था

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.