Plane Crash Films: प्लेन क्रैश पर बनी हैं ये रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्में, हर सीन में लगता है डर

Jan 28, 2026 - 11:46
 0
Plane Crash Films: प्लेन क्रैश पर बनी हैं ये रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्में, हर सीन में लगता है डर

महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से हड़कंप मच गया है. प्लेन क्रैश होने से हर कोई चौंक गया है. प्लेन क्रैश होने के बाद से लोग इस तरह की दुर्घटनाओं पर बनी फिल्मों को सर्च कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस तरह की कई फिल्में बनी हैं. जो लोगों के रोंगटे खड़े कर देती हैं. दुर्घटना के साथ हाइजैक पर भी कई फिल्में बनी हैं. आइए आपको इस तरह की दुर्घटना पर बनी फिल्मों के बारे में बताते हैं.

रनवे 34

अजय देवगन, अमिताभ बच्चन की रनवे 34 साल 2022 में आई थी. इस फिल्म में कैप्टन विक्रांत खन्ना की कहानी दिखाई गई है जो ऐसी फ्लाइट उड़ाते हैं जो खराब मौसम में दुर्घटना की कगार पर पहुंच जाती है. वो अपनी समझदारी से फ्लाइट को बचा लेते हैं मगर बाद कोर्ट में उनके फैसलों को जांच होती है.

नीरजा

सोनम कपूर की बेस्ट फिल्मों की बात होती है तो सबसे पहला नाम नीरजा का आता है. नीरजा 1986 में कराची में हुए पैन-एम एयरलाइंस फ्लाइट 73 के हाईजैक की सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म में एयर हॉस्ट्रेस नीरजा भनोट की सच्ची कहानी दिखाई गई है जो यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे देती है.

अलाइव

972 में एंडीज पर्वतों में हुए एक भीषण प्लेन क्रैश की सच्ची घटना पर ये फिल्म आधारित है. जिसमें उरुग्वे के रग्बी खिलाड़ी जिंदा रहने के लिए ठंड, भूख और बर्फीले तूफानों से लड़ते हैं.

फ्लाइट

फ्लाइट की कहानी शानदार है. इसमें एक अमीर बिजनेसमैन खुद के विमान में उड़ान भरता है, लेकिन तकनीकी खामी के चलते वह बीच आसमान में फंस जाता है. उस समय वो बिना पायलट के कैसे अपनी जान बचाता है. ये इस फिल्म में दिखाया गया है.

कास्ट अवे

ये फिल्म आपको अंदर तक झकझोर देती है. इस फिल्म में एक प्लेन क्रैश की कहानी दिखाई गई है. प्लेन क्रैश के बाद एक शख्स समुद्र के बीच एक द्वीप पर फंस जाता है. वो जिंदा रहने के लिए कैसे कोशिश करता है. ये देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.