68 साल के सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, सारे 'धुरंधर' फेल, जानें फैमिली से लेकर नेटवर्थ तक सब कुछ

Jan 27, 2026 - 16:28
 0
68 साल के सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, सारे 'धुरंधर' फेल, जानें फैमिली से लेकर नेटवर्थ तक सब कुछ

एक्टर सनी देओल इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं. सनी की फिल्में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं. सनी को सबसे ज्यादा एक्शन अवतार में फैंस पसंद करते हैं. इन दिनों सनी को फिल्म बॉर्डर 2 में देखा जा रहा है. इस फिल्म में सनी देओल ने गर्दे उड़ा दिए हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने 4 दिनों में ही 180 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने धुरंधर जैसी बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है. आइए नजर डालते हैं सनी की लाइफ पर.

इस फिल्म से किया था डेब्यू

सनी ने फिल्म बेताब से डेब्यू किया था. ये फिल्म 1983 में आई थी. फिल्म सुपरहिट थी. इस फिल्म में अमृता सिंह फीमेल लीड में थीं.

इसके बाद सनी ने सनी, मंजिल मंजिल, सुल्तान, डकैत, राम अवतार, यतीम, वर्दी, त्रिदेव, चालबाज, आग का गोला, मजबूर, घायल, बदनाम, योद्धा, इंसानियत, डर, जिद्दी, घातक, घायल, बॉर्डर, फर्ज, गदर जैसी फिल्में की. सनी ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. पिछली बार सनी को फिल्म जाट में देखा गया था. इसे पसंद किया गया था.

सनी देओल की पर्सनल लाइफ
सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1957 को हुआ था. सनी 68 साल के हैं. उनके पेरेंट्स का नाम धर्मेंद्र और प्रकाश कौर है.  नवंबर 2025 में धर्मेंद्र का निधन हुआ था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

सनी देओल ने पूजा देओल के साथ शादी की है. पूजा देओल एंगलो-इंडियन फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं. सनी और पूजा दो बेटों के पेरेंट्स हैं. उनके बेटों के नाम करण और राजवीर हैं. पूजा ने सनी देओल की  हिट फिल्म यमला पागल दीवाना 2 भी लिखी थी.

सनी देओल की इतनी है नेटवर्थ
न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की नेटवर्थ 130 करोड़ रुपये है. सनी मूवीज, कमर्शियल, ब्रांड डील्स और पॉलिटिकल वर्क से कमाते हैं. सनी का विले पर्ले में 6 करोड़ का बंगला है. इसके अलावा ओशीवारा में उनका 2 करोड़ का अपार्टमेंट है.

सनी देओल के पास ऑडी A8L, लैंड रोवर डिफेंडर 110, रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज SL500 जैसी कार हैं.

सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो गबरू, लाहौर 1947, रामायण: पार्ट 1, रामायण पार्ट 2 में नजर आएंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.