'मेरे भाई ने अंतरिक्ष में लहराया तिरंगा', अशोक चक्र मिलने पर भावुक हुईं शुभांशु शुक्ला की बहन

Jan 26, 2026 - 11:13
 0
'मेरे भाई ने अंतरिक्ष में लहराया तिरंगा', अशोक चक्र मिलने पर भावुक हुईं शुभांशु शुक्ला की बहन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी और भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन व अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक चक्र से सम्मानित किया जा रहा है. उनकी इस उपलब्धि पर उनका परिवार बेहद गौरान्वित महसूस कर रहा है. शुभांशु की बहन शुची मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, "यह बहुत गर्व की बात है. उन्होंने इतनी मेहनत की है और उन्हें यह सम्मान मिल रहा है. इतनी बड़ी आबादी में वे अकेले हैं जिन्होंने भारत का नाम इतनी ऊंचाई तक पहुंचाया है. वे अंतरिक्ष में गए और वहां भारतीय ध्वज फहराया. आज जब वे अशोक चक्र प्राप्त कर रहे हैं, इससे बड़ा गर्व का विषय कुछ नहीं हो सकता."

शुचि ने आगे कहा कि शुभांशु का सफर प्रेरणादायक है और अब हर कोई उन्हें अपना भाई या बेटा मान रहा है. उन्होंने बताया कि परिवार में इस उपलब्धि की कल्पना नहीं की थी, लेकिन अब यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है.

शुभांशु ने पिछले साल जून में ISS पर कदम रखा था

यहां बता दें कि शुभांशु शुक्ला ने जून 2025 में ISS पर कदम रखा थाऔर भारतीय तिरंगा लहराया था. यही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिंदी में बातचीत की थी. यह अंतरिक्ष मिशन इसरो और नासा का संयुक्त प्रोजेक्ट था. जिसमें शुभांशु ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. राकेश शर्मा के बाद वे भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बने.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

शुभांशु शुक्ला को यह सम्मान एक्सियम-4 मिशन के दौरान अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचने के लिए मिल रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा या पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा. 

इससे पहले उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह भी सम्मानित कर चुके हैं, शुभांशु शुक्ला ने इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश का भी नाम रोशन किया है, लखनऊ जैसे शहर से निकलकर आज पूरी दुनिया में नाम कमाया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.