'ये एक जिम्मेदारी है..'पद्मश्री मिलने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे आर माधवान, भारत सरकार और फैंस का जताया अभार

Jan 26, 2026 - 11:12
 0
'ये एक जिम्मेदारी है..'पद्मश्री मिलने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे आर माधवान, भारत सरकार और फैंस का जताया अभार

आर माधवन इस रिपब्लिक डे के मौके पर पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है. इस साल के पद्म अवॉर्ड्स विनर के नाम का ऐलान 25 जनवरी की रात को किया गया, जिसमें आर माधवन का भी नाम शामिल है.आर माधवन पद्मश्री से नवाजे जाने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारत सरकार और अपने फैंस का अभार जताया.पद्मश्री से नवाजे जाने के बाद आर माधवन ने इमोशनल रिएक्शन दिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर माधवन ने इसे अपनी लाइफ का सबसे बड़ा सम्मान बताया और विनम्रता से इसे स्वीकार भी किया.

आर माधवन ने जताया अभार

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,'आप सभी का बहुत-बहुत धन्यावाद.मैं गहरे आभार और विनम्रता के साथ पद्मश्री सम्मान स्वीकार करता हूं.ये सम्मान मेरे सबसे बड़े सपनों से भी परे है और मैं इसे अपने पूरे परिवार की ओर से स्वीकार करता हूं, जिनका लगातार समर्थन और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है.'

एक्टर ने अपना उत्साह और खुशी जाहिर करते हुए लिखा,'ये पहचान मेरे गुरु के आशीर्वाद, शुभचिंतकों की शुभकामनाओं, जनता के प्यार और प्रोत्साहन, और सबसे बढ़कर भगवान की कृपा के कारण ही संभव हो पाई है.इन सभी ने मेरी यात्रा को आकार देने और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में अमूल्य योगदान दिया है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा,'मैं इसे सिर्फ एक पुरुस्कार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी मानता हूं. मैं वादा करता हूं कि इस सम्मान को गरिमा, ईमानदारी और उन मूल्यों के प्रति गहरे समर्पण के साथ निभाऊंगा, जिनका ये प्रतिनिधित्व करता है. मेरा दिल इस असाधारण समर्थन और मान्यता के लिए आभार से भरा है और मैं आने वाले वर्षों में ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण के साथ सेवा करता रहूंगा. आप सभी के प्यार और संदेशों से मैं अभिभूत हूं. कृपया मुझे आप सभी को जवाब देने के लिए थोड़ा समय दें.'वहीं, एक्टर की वाइफ सरिता ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने पति पर गर्व जताया.

ये भी पढ़ें:-'लाफ्टर शेफ 3' की विनर बनी कृष्णा अभिषेक की टीम, इस कुकिंग बैटल में दी करण कुंद्र की टीम को मात

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.