Delhi: नेताजी की जयंती पर भव्य रक्तदान शिविर, CM रेखा बोलीं- राष्ट्रनिर्माण की दिशा में मजबूत कदम

Jan 24, 2026 - 12:29
 0
Delhi: नेताजी की जयंती पर भव्य रक्तदान शिविर, CM रेखा बोलीं- राष्ट्रनिर्माण की दिशा में मजबूत कदम

CM Rekha Gupta News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को त्यागराज स्टेडियम में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं. उन्होंने वहां मौजूद रक्तदाताओं से बातचीत की और उनकी समाज सेवा के प्रति लगन की तारीफ की. 

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति और बलिदान की मिसाल है. उन्होंने जोर देकर कहा कि नेताजी की याद में रक्तदान करना इंसानियत और राष्ट्र सेवा का सबसे अच्छा तरीका है. उन्होंने कहा, “रक्त की हर बूंद देश के नाम” का यह संकल्प नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है.''

हजारों लोगों ने बढ़-चढ़ कर किया योगदान 

शिविर में लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. करीब 1000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 900 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि खराब मौसम और बारिश के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोग आए, यह दिल्ली वालों की देशभक्ति और समाज के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है. 

रक्तदाताओं को मिला सम्मान 

रेखा गुप्ता ने रक्तदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें डोनर किट और प्रमाणपत्र प्रदान देकर सम्मानित किया. किट में जूट बैग, टी-शर्ट, कॉफी मग, टोपी और डोनर बैज शामिल थे. उन्होंने ने कहा कि यह छोटा सा तोहफा उनके बड़े योगदान का प्रतीक है. 

साथ ही, रक्तदान शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हेलमेट भी बांटे गए. मुख्यमंत्री ने बताया कि जीवन की सुरक्षा सिर्फ  अस्पतालों से नहीं बल्कि सड़क पर भी सुरक्षित यातायात से सुनिश्चित होती है. उनका मकसद खासकर युवाओं में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए है.

स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिविर की सराहना 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी की जयंती पर यह रक्तदान शिविर सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का जीवंत उदाहरण है. उन्होंने युवाओं और आम लोगों की स्वैच्छिक भागीदारी उनकी जिम्मेदारी का प्रमाण है। मंत्री ने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसे और भी शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.