Dhurandhar BO Day 50: 'बॉर्डर 2' के रिलीज होते ही 'धुरंधर' को लगा तगड़ा झटका, पहली बार लाखों में सिमटी कमाई
रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं और इस दौरान इस फिल्म ने बेहद शानदार परफॉर्म किया है. वहीं बॉलीवुड की इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म को अब 'बॉर्डर 2' से कड़ी टक्कर का सामना कर रही है. हालांकि इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही ऐतिहासिक सफलता हासिल कर ली है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 50वें दिन यानी 8वें फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?
'धुरंधर' ने 50वें दिन कितनी की कमाई?
'धुरंधर' पिछले डेढ़ महीन से भी ज्यादा समय से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. इस बीच इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर ली है और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म रिलीज के8वें हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और ये अब भी शानदार कमाई कर रही है. लेकिन अब 'बॉर्डर 2' के रिलीज होने के बाद भी इस फिल्म के हर दिन एक करोड़ से ऊपर कलेक्शन करने का रिकॉर्ड टूट गया है और रिलीज के बाद पहली बार 8वें फ्राइडे को इसकी कमाई लाखों में सिमटी है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' ने रिलीज के 50वें दिन यानी 8वें शुक्रवार को 59 लाख रुपये की कमाई की है.
- इसी के साथ 'धुरंधर' की 50 दिनों की कुल कमाई अब 831.09 करोड़ रुपये हो गई है.
क्या 850 करोड़ी बन पाएगी 'धुरंधर'
आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' पहले ही बॉलीवुड की इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. अब उम्मीद है कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा में 850 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 50वे दिन 59 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. गौरतलब है कि स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म अब इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने से सिर्फ 19 करोड़ रुपये दूर है. हालांकि, 'बॉर्डर 2' के रिलीज होने के कारण सिनेमाघरों में इसके शोज कम हो गए हैं. अब 8वें वीकेंड में इसकी रफ्तार ही तय करेगी कि यह 850 बन पाएगी या नहीं.
'धुरंधर' स्टार कास्ट
'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी समेत कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







