Dhurandhar BO Day 48: सातवें बुधवार भी 'धुरंधर' ने दिखाया कमाल, शानदार कलेक्शन के साथ 'छावा'-'स्त्री 2' का कर दिया काम तमाम

Jan 22, 2026 - 09:55
 0
Dhurandhar BO Day 48: सातवें बुधवार भी 'धुरंधर' ने दिखाया कमाल, शानदार कलेक्शन के साथ 'छावा'-'स्त्री 2' का कर दिया काम तमाम

'धुरंधर' को सिनेमाघरों में कमाल करते हुए सात हफ्ते भी पूरे होने वाले है लेकिन ये फिल्म है कि रूकने का नाम ही नहीं ले रही है. हालांकि इसकी कमाई काफी कम हो गई है लेकिन ये अब भी हर दिन एक करोड़ से ऊपर का बिजनेस ही कर रही है और इसी के साथ अपने कुल कलेक्शन में भी इजाफा करती जा रही है. चलिए यहां जानते हैं 'धुरंधर' ने रिलीज के 48वें दिन यानी सातवें बुधवार को टिकट खिड़की पर कितने नोट बटोरे हैं?

'धुरंधर' ने 48वें दिन कितनी की कमाई?
रिलीज़ के बाद से, रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है. नई फिल्मों के सिनेमाघरों में आने के बावजूद, 'धुरंधर' का फीवर दर्शकों के सिर से उतरने का नाम ही नहीं ले रही है तभी तो सातवें हफ्ते में भी इसे देखने के लिए थिएटर में दर्शक उमड़ रहे हैं. इसी के साथ 'धुरंधर' का इम्प्रेसिव कलेक्शन भी लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं अब इसने रिलीज का 48वां दिन भी पूरा कर लिया है और ये भी शानदार रहा है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर' ने रिलीज के 48वें दिन यानी सातवें बुधवार को भी 1.15 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसेक बाद 'धुरंधर' का कुल कलेक्शन अब 829.40 करोड़ रुपये हो गया है.

'धुरंधर' का वीक वाइज कलेक्शन (भारत)

  • पहले हफ्ते का कलेक्शन: 207.25 करोड़ रुपये
  • दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 253.25 करोड़ रुपये
  • तीसरे हफ्ते कलेक्शन: 172 करोड़ रुपये
  • चौथे हफ्ते का कलेक्शन: 106.5 करोड़ रुपये
  • पांचवें हफ्ते का कलेक्शन: 51.25 करोड़
  • छठे सप्ताह का कलेक्शन: 26.35 करोड़ रुपये

'धुरंधर' ने छावा और स्त्री 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' सातवें हफ्ते में अच्छी कमाई ही नहीं कर रही है बल्कि ये नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. अब इसने छावा के 40 लाख और स्त्री 2 के 90 लाख के 48वें दिन के कलेक्शन को मात दे दी है. इन सबके बीच अब 23 जनवरी को सिनेमाघरों में सनी देओल की बॉर्डर 2 भी आने वाली है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा बरकरार रख पाती है या नहीं.

'धुरंधर' स्टार कास्ट
'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी.  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.