'बॉर्डर 2' के स्टार्स में कौन है सबसे ज्यादा अमीर? सनी देओल नहीं इस एक्टर की नेटवर्थ है ज्यादा

Jan 22, 2026 - 09:55
 0
'बॉर्डर 2' के स्टार्स में कौन है सबसे ज्यादा अमीर? सनी देओल नहीं इस एक्टर की नेटवर्थ है ज्यादा

 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ अब 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल ने कमबैक किया है और बाकी स्टार कास्ट नई है जिनमें वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ शामिल हैं. फिलहाल फिल्म का काफी बज बना हुआ है और इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग भी हो रही है. इसी के साथ इसने रिलीज से पहले ही मोटी कमाई कर ली है. लेकिन इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि ‘बॉर्डर 2’ के स्टार्स में कौन सबसे ज्यादा अमीर है और किसकी कितनी नेटवर्थ है?

सनी देओल की कितनी है नेटवर्थ
सनी देओल दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. घायल, दामिनी, गदर और बॉर्डर जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ, अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि, अपने लंबे करियर के बावजूद, वह ‘बॉर्डर 2’ के सबसे अमीर अभिनेता नहीं हैं. बता दें कि सनी देओल की कुल नेटवर्थ 130 करोड़ रुपये है.


वरुण धवन की कितनी है नेटवर्थ?
खबरों के मुताबिक, वरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट में सबसे अमीर अभिनेता हैं. वरुण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी. उनकी इनकम का एक बड़ा हिस्सा फिल्मों, एड्स और पब्लिक अपीयरेंस से आता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन की नेटवर्थ लगभग 381 करोड़ रुपये है.


दिलजीत दोसांझ की कितनी है नेटवर्थ?
दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी और हिंदी सिनेमा दोनों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह ‘बॉर्डर 2’ में शहीद निर्मल जीत सिंह की भूमिका में नजर आएंगे. दिलजीत को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर सितारों में से एक माना जाता है. वे फिल्मों, म्यूजिक एल्बमों, लाइव कॉन्सर्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई करते हैं. फिल्म के कलाकारों में, दिलजीत दौलत के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. खबरों के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 172 करोड़ रुपये से ज्यादा है.


अहान शेट्टी की नेटवर्थ कितनी है
अहान शेट्टी भी बॉर्डर 2 में अहम रोल में दिखेंगे.दिलचस्प बात ये है कि इसके प्रीक्वल में उनके पिता सनी देओल ने दमदार भूमिका निभाई थी. बता दें कि अहान शेट्टी ने साल 2021 में फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उनकी दूसरी फिल्म 'सनकी' इसी साल फरवरी में रिलीज हुई. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अहान की कुल नेटवर्थ 28-32 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.


 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.