भीषण सड़क हादसा! खुशियां मातम में बदलीं, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे ICFAI के 4 छात्रों की दर्दनाक मौत

Jan 8, 2026 - 11:54
 0
भीषण सड़क हादसा! खुशियां मातम में बदलीं, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे ICFAI के 4 छात्रों की दर्दनाक मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मोकिला थाना क्षेत्र के मीर्जागुड़ा में एक तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस भीषण हादसे में 'इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट्स ऑफ इंडिया' (ICFAI) यूनिवर्सिटी के चार होनहार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा तब हुआ जब छात्र अपने एक दोस्त के जन्मदिन का जश्न मनाकर वापस लौट रहे थे.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्र कोकापेट में आयोजित एक बर्थडे पार्टी से वापस आ रहे थे. तड़के सुबह जब उनकी कार मीर्जागुड़ा पहुंची तो रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. कार सड़क किनारे लगे एक विशाल पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और छात्रों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान सूर्या तेजा, सुमित, निखिल और रोहित के रूप में हुई है. ये चारों छात्र ICFAI के बताए जा रहे हैं. उनके साथ मौजूद छात्रा नक्षत्र गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

तेज रफ्तार वाहनों का शिकार

चश्मदीदों और सूत्रों का कहना है कि मोकिला की इस सड़क पर आए दिन छात्र तेज रफ्तार वाहनों का शिकार हो रहे हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो इस क्षेत्र में होने वाले अधिकांश सड़क हादसों में युवा छात्रों की जान जा रही है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि व्यवस्था की विफलता है, जो युवाओं में बढ़ती 'स्पीड थ्रिल' और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने में विफल रही है. मोकिला पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग ही हादसे का मुख्य कारण लग रही है.

ये भी पढ़ें: महादेव ऑनलाइन बुक केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.