'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग

Dec 5, 2025 - 13:22
 0
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग

लोकसभा के शून्यकाल में मेरठ से बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने मस्जिदों और मदरसों में CCTV कैमरे लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि ये भी बड़े सार्वजनिक और सामुदायिक स्थल हैं, जहां सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. उन्होंने साफ किया कि उनके बयान का मकसद किसी धर्म का विरोध नहीं, बल्कि देश के नागरिकों की सुरक्षा है.

अरुण गोविल ने कहा कि आज देशभर में मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे, कॉलेज, अस्पताल, बाजार और ज्यादातर सार्वजनिक स्थलों पर CCTV कैमरे लगाए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि ये कैमरे पारदर्शिता, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में काफी प्रभावी साबित हुए हैं. लेकिन, उनके अनुसार मस्जिदों और मदरसों में अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं है, जबकि ये भी बड़े सार्वजनिक स्थल हैं जहां रोजाना काफी लोग आते-जाते हैं और सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है.

'सऊदी अरब के मक्का और मदरसों में भी लगे हैं कैमरे'

गोविल ने कहा 'इस्लाम धर्म के जन्म स्थान सऊदी अरब के मक्का और मदरसों में सुरक्षा कारणों से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वहां सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था अपनाई जा सकती है, तो भारत में समान सुरक्षा मानकों को लागू करने में संकोच क्यों है?"

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर मक्का जैसे पवित्र स्थल पर सुरक्षा सर्वोपरि है, तो भारत में भी इसी सिद्धांत को अपनाया जाना चाहिए.

सरकार से समान राष्ट्रीय सुरक्षा नीति बनाने की अपील

अरुण गोविल ने केंद्र सरकार से समान राष्ट्रीय सुरक्षा नीति तैयार करने की अपील की, जिसके तहत मस्जिदों और मदरसों में भी कैमरे अनिवार्य किए जाएं, जैसे मंदिरों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए हैं. उन्होंने कहा, "इससे हमारा राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र और अधिक मजबूत होगा."

गोविल के इस बयान के बाद सुरक्षा मानकों पर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. कई लोग इसे समान सुरक्षा नीति की दिशा में जरूरी कदम मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे विवाद पैदा करने वाला मुद्दा भी बता रहे हैं. लेकिन गोविल अपने बयान पर अडिग हैं और कहते हैं कि सुरक्षा सबके लिए है और उससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.