वाराणसी: महाश्मशान पर दर्ज होगा मृतकों का आंकड़ा, नगर निगम की बैठक में फैसला

Nov 28, 2025 - 07:22
 0
वाराणसी: महाश्मशान पर दर्ज होगा मृतकों का आंकड़ा, नगर निगम की बैठक में फैसला

वाराणसी नगर निगम की तरफ से महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में 6 घंटे तक कार्यकरीणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में वाराणसी के बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छ जल, स्वच्छता, सोलर प्लांट, अतिक्रमण के खिलाफ महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए.  इसके अलावा वाराणसी के प्राचीन महाश्मशान घाट पर मृत्यु पंजीयन और अंत्येष्टि के लिए अधिकतम दिनों तक लकड़ी रखने का भी दिशा निर्देश दिया गया है.

इस संबंध में ABP Live को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि हरिश्चंद्र घाट, मणिकर्णिका घाट तथा सराय मोहना के घाटों पर अधिकतम 19 दिनों तक के लिए लकड़ियों को व्यवस्थित ढंग से अंत्येष्टि के लिए रखा जाएगा.

महाश्मशान घाट पर कराई जाएगी वीडियोग्राफी

इसके अलावा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा की घाटों पर अतिक्रमण न होने पाए. वहीं मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर मृतकों के आंकड़ों को दर्ज करने के साथ-साथ वीडियोग्राफी का भी प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है. दो घाटों पर मृत्यु पंजीयन का कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का भी स्पष्ट दिशा निर्देश दे दिया गया है.

ठंड के दिनों में भारी संख्या में पहुंचते हैं मृतकों के परिजन

वाराणसी के प्राचीन मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर अपने परिजनों का शवदाह करने के लिए न सिर्फ वाराणसी से बल्कि आसपास के जनपद से भी भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं. आम दिनों की तुलना में ठंड के दिनों में यह संख्या काफी बढ़ जाती है. कई बार तो इस अवधि के दौरान लोगों को शवदाह के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. लकड़ियों की भी कमी पड़ जाती है. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा मृत्यु पंजीयन और अतिरिक्त लकड़ियों की व्यवस्था करने से संबंधित निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें: अंडे खाने वाले सावधान! आर्टिफिशियल कलर से हो रहे थे तैयार, फैक्ट्री सील

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.