दो फ्लाइट बदलकर पहुंचे और किया प्रपोज! भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना की लव स्टोरी फिल्मी स्क्रिप्ट से भी ज्यादा रोमांचक

Nov 25, 2025 - 11:24
 0
दो फ्लाइट बदलकर पहुंचे और किया प्रपोज! भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना की लव स्टोरी फिल्मी स्क्रिप्ट से भी ज्यादा रोमांचक

भारतीय क्रिकेट के ‘मिस्टर आईपीएल’ कहे जाने वाले सुरेश रैना की जिंदगी मैदान पर जितनी चमकदार रही, उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही फिल्मी और दिलचस्प है. रैना अपनी चुस्त फील्डिंग और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन दिल की बात जाहिर करने के मामले में वे बेहद शर्मीले थे. उनकी और प्रियंका चौधरी की प्रेम कहानी बचपन की दोस्ती से शुरू हुई और इसे शादी तक पहुंचने में कई मोड़ आए.

बचपन की दोस्ती लेकिन लंबा फासला

सुरेश रैना जब क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते थे, उसी अकादमी में उनके कोच की बेटी प्रियंका भी आती-जाती थी. बचपन में दोनों के बीच एक प्यारी दोस्ती जरूर पनपी, लेकिन करियर और पढ़ाई के कारण दोनों की राहें अलग हो गईं. प्रियंका पढ़ाई के लिए नीदरलैंड चली गईं और रैना क्रिकेट में व्यस्त हो गए. दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा, लेकिन सोशल मीडिया से दोनों एक-दूसरे के जीवन की खबर लेते रहते थे.

एयरपोर्ट की 5 मिनट की मुलाकात ने बदल दी किस्मत

साल 2008 में एक संयोग ने दोनों की जिंदगी बदल दी. रैना दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे थे और प्रियंका नीदरलैंड से आ रही थी. दिल्ली एयरपोर्ट पर सिर्फ 5 मिनट की मुलाकात हुई, लेकिन इन्हीं 5 मिनट ने दोनों के दिलों में पुराने एहसासों को जगा दिया. यह मुलाकात इतनी खास थी कि दोनों ने बातचीत शुरू की और वही बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

डेटिंग से शादी का सफर

करीब सात साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने 2015 में शादी करने का फैसला लिया. खास बात यह रही कि शादी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई. प्रियंका के पिता पहले दिन से रैना को जानते थे और तब तक रैना भारत के स्टार क्रिकेटर बन चुके थे. रैना के परिवार को भी यह रिश्ता पसंद आया और शादी आसानी से तय हो गई. 

वर्ल्ड कप छोड़ 40 घंटे का सफर तय कर किया प्रपोज

रैना ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि शादी के लिए प्रपोज करने का उनका प्लान किसी फिल्म से कम नहीं था. वे उस समय ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप खेल रहे थे और प्रियंका इंग्लैंड में थी. वहां पहुंचने के लिए रैना ने दो फ्लाइट बदली और लगभग 40 घंटे का सफर तय किया. इसके बाद उन्होंने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.