फिरोजाबाद में लाइनमैन की मौत के बाद फीडर छोड़कर अफसर फरार, परिजनों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
फिरोजाबाद में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. विकासखंड नारखी के विद्युत उपकेंद्र पर तार जोड़ने के दौरान लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अरविंद पुत्र तेजपाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी कायथा नारखी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने बिजली घर पर जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों को पुलिस की मौजूदगी में जमकर पीटा, इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है.
घटना के बाद विद्युत विभाग के अफसर मौके से हुए फरार
यह पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव कायथा का है. यहां बिजली संविदा कर्मचारी की मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने जमकर बवाल किया है. बताया जाता है लाइनमैन अरविंद बिजली के तार जोड़ने के लिए शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ा था. इसी दौरान किसी ने अचानक शटडाउन को चालू कर दिया, जिससे अरविंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद विद्युत विभाग के अफसर मौके से नारखी फीडर छोड़कर फरार हो गए.
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों ने शव को उठाकर नारखी विद्युत स्टेशन के बाहर जाम लगा दिया. परिवारजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की. बिजली घर पर भारी हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों को शांत कराने की कोशिश में जुटी है. फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. इस घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.
अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के निमंत्रण पत्र की पहली झलक आई सामने, जानें क्या है खास
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







