IND vs SA 2nd Test: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में दूसरे मैच से पहले हुए 2 बड़े बदलाव, कप्तान शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं जानिए

Nov 19, 2025 - 11:24
 0
IND vs SA 2nd Test: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में दूसरे मैच से पहले हुए 2 बड़े बदलाव, कप्तान शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं जानिए

IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. कोलकाता टेस्ट में 30 रनों की हार के बाद टीम इंडिया अब किसी भी हालत में वापसी करना चाहती है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा, और उससे पहले टीम को लेकर दो बड़े अपडेट सामने आए हैं. 

टीम इंडिया में इस दिग्गज की वापसी

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी एक बार फिर टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हो गए हैं. वह इंडिया-ए की व्हाइट बॉल टीम के साथ राजकोट में थे, लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें टेस्ट टीम में वापस बुला लिया गया है. नितीश रेड्डी एक शानदार ऑलराउंडर हैं. शुरुआती टेस्ट से पहले उन्हें रिलीज किया गया था, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिर से स्क्वॉड में शामिल कर संकेत दे दिया है कि दूसरे मैच में उनकी भूमिका अहम हो सकती है.

साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में भी हुआ बदलाव

उधर, साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाड़ी चोटों का सामना कर रहे हैं. उनके प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ट्रेनिंग के दौरान पसलियों की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे. इसी वजह से तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को टीम में जगह दी गई है. एनगिडी भारत पहुंचकर टीम में वापसी कर चुके हैं. एनगिडी आखिरी बार टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेले थे. ऐसे में उनकी वापसी साउथ अफ्रीका के लिए राहत की खबर है.

कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठ रहे थे. पहले टेस्ट के दौरान उन्हें नेक स्पैज्म की समस्या हुई थी, जिसके चलते उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. हालांकि राहत ये है कि रविवार रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. बीसीसीआई मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है. गिल 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे. हालांकि वह खेलेंगे या नहीं, यह मैच के पहले पता चलेगा. 

फिलहाल भारत 0-1 से पीछे है और सीरीज बराबर करने के लिए यह टेस्ट बेहद अहम है. अब सबकी निगाहें गुवाहाटी टेस्ट पर हैं, जहां नए खिलाड़ियों की एंट्री और कप्तान की फिटनेस मैच का पासा पलट सकती है. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.