इन गलतियों से बचेंगें तो लंबी चलेगी आईफोन की बैटरी, बार-बार चार्जिंग का झंझट भी होगा खत्म

Nov 18, 2025 - 15:53
 0
इन गलतियों से बचेंगें तो लंबी चलेगी आईफोन की बैटरी, बार-बार चार्जिंग का झंझट भी होगा खत्म

लंबे इस्तेमाल के बाद आईफोन में यूजर्स को बैटरी लाइफ से जुड़ी समस्या आने लगती है. इसके पीछे बैटरी का पुराना हो जाना तो एक वजह होती ही है, साथ ही यूजर्स की कई आदतें भी बैटरी लाइफ पर असर डालती हैं. कई यूजर्स अनजाने में ऐसी गलतियां करते रहते हैं, जो बैटरी लाइफ को कम कर देती है. आज हम आपको ऐसी 5 गलतियां बताने जा रहे हैं, जिनसे बचकर आप आईफोन की बैटरी को लंबा चला सकते हैं. 

रातभर चार्जिंग पर रखना

कई लोग सोते समय आईफोन को चार्जिंग पर लगा देते हैं और सुबह उठने के बाद हटाते हैं. यह भले ही सुविधाजनक है, लेकिन इससे बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. इससे बैटरी कई घंटों तक 100% चार्ज रहती है, जिससे इस पर दबाव पड़ता है. लगातार ओवरनाइट चार्ज करने से बैटरी जल्दी खराब होने का डर रहता है.

बैटरी को बिल्कुल डिस्चार्ज कर देना

कई यूजर्स बैटरी को तब तक दोबारा चार्ज नहीं करते, जब तक यह पूरी तरह डिस्चार्ज होकर आईफोन बंद न हो जाए. अगर आपको भी ऐसी आदत है तो इसे बदलना बेहतर रहेगा. कभी भी बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज नहीं होने देना चाहिए. इसे हमेशा 20-80 प्रतिशत की रेंज में चार्ज रखना चाहिए.

नकली चार्जर यूज करना

आईफोन के चार्जर और दूसरी एक्सेसरीज महंगी आती है. ऐसे में कई बार लोग पैसे बचाने के लिए सस्ता चार्जर खरीद लेते हैं. सस्ता चार्जर आपके आईफोन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. ये पावर को ठीक तरीके से रेगुलेट नहीं कर पाते, जिससे बैटरी पर ज्यादा स्ट्रेस पड़ता है और यह जल्दी खराब होने लगती है.

गर्मी में आईफोन यूज करना

आपने गौर किया होगा कि गर्मियों में जब पारा आसमान छू रहा होता है तो आईफोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है. दरअसल, गर्मी के कारण बैटरी की कैपेसिटी कम हो जाती है और यह कभी भी बंद हो सकता है. इसलिए फोन को ठंडा रखें और सीधी धूप में यूज करने से बचें.

ब्राइटनेस को मैक्सिमम रखना

कई लोगों को ब्राइटनेस मैक्सिमम पर रखना पसंद होता है. इससे भी बैटरी जल्दी ड्रेन होती है और आपको बार-बार चार्ज करना पड़ता है. ज्यादा ब्राइटनेस से हीट जनरेट होती है और बैटरी को हीट बिल्कुल भी पसंद नहीं है. इसलिए ऑटो-ब्राइटनेस का यूज करना बेहतर चॉइस है.

ये भी पढ़ें-

Nothing Phone 3a Lite इसी महीने होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ होंगे ये दमदार फीचर्स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.