एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने गए थे भारतीय प्लेयर्स, क्या है वायरल दावे का सच? जानिए
एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ए टीम ने भारतीय ए टीम को 8 विकेट से हराया. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा हैरान करने वाला दावा किया गया कि मैच खत्म होने के बाद भारतीय प्लेयर्स पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने गए थे, लेकिन पाकिस्तान टीम के प्लेयर्स वहां से चले गए. जानें इस वायरल दावे का सच, इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
'नो हैंडशेक' कॉन्ट्रोवर्सी पहली बार एशिया कप में नजर आई, जब सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया और मैच जीतने के बाद भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया. पहले से अंदाजा था कि रविवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भी नो हैंडशेक जारी रहेगा. हालांकि दावा इसके उलट किया गया.
NO WAY Indian players came to shake hands but Pakistani players just walked away 😭 India is getting a taste of its own medicine😭😭😭
— paty (nuke Fascism) (@_midwicket) November 16, 2025
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, "ऐसा नहीं हो सकता, भारतीय प्लेयर्स पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने आए लेकिन पाकिस्तान टीम वहां से चली गई. भारत को उसी की कड़वी दवाई चखने को मिली."
क्या है वायरल दावे का सच?
हालांकि वायरल दावा और सच्चाई बिल्कुल अलग है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पाकिस्तान के प्लेयर्स बिना कोई जल्दबाजी के आपस में हाथ मिला रहे हैं. उनके सहयोगी स्टाफ भी हाथ मिला रहे हैं, इससे साफ है कि भारत का कोई खिलाड़ी या स्टाफ का सदस्य पाकिस्तान से हाथ मिलाने नहीं गया, न ही कोशिश की. तो ये दावा पूरी तरह गलत है.
HOLDpic.twitter.com/1EutguZx53 https://t.co/HwaXOOx4cI — paty (nuke Fascism) (@_midwicket) November 16, 2025
8 विकेट से जीता मैच
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की पूरी टीम 19 ओवरों में 136 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 45 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन दूसरे ओपनर प्रियांश आर्या सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नमन धीर ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए. हालांकि मिडिल आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा, कप्तान जितेश शर्मा सिर्फ 5 रन बना पाए. नेहाल वढेरा ने 8 और आशुतोष शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 13.2 ओवरों में जीत हासिल की. पाकिस्तान के ओपनर माज सदाकत ने 47 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके लगाए.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







