जम्मू कश्मीर के नौगाम थाने में ब्लास्ट, संदिग्ध आतंकियों से यहीं की जा रही थी पूछताछ
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर बड़े ब्लास्ट की खबर है. इस धमाके से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है. विस्फोट का कारण अब भी अज्ञात है. घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. आशंका है कि परिसर में जांच किए जा रहे अमोनियम नाइट्रेट में यह ब्लास्ट हुआ है.
दरअसल, शुक्रवार 14 नवंबर की देर रात नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर या उसके आस-पास एक विस्फोट हुआ है. इस थाना परिसर में पहले से ही ध्वस्त किए गए आतंकी मॉड्यूल की जांच की जा रही है. कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया जाया गया है. तस्वीरों में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं.
जब्त किए गए अमोनियम नाइट्रेट की हो रही थी जांच
शुक्रवार को श्रीनगर के नौगाम इलाके के पास एक भीषण विस्फोट सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस की टीमें ज़ब्त किए गए अमोनियम नाइट्रेट आदि का नमूना ले रही थीं. इसी दौरान नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट हो गया. कथित तौर पर हताहतों की आशंका है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







