YouTube में आया नया फीचर! अब हर वीडियो से पूछिए सवाल और तुरंत पाएं जवाब, जानिए कैसे करेगा कमाल

Nov 15, 2025 - 07:14
 0
YouTube में आया नया फीचर! अब हर वीडियो से पूछिए सवाल और तुरंत पाएं जवाब, जानिए कैसे करेगा कमाल

YouTube New Feature: YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया और इनोवेटिव फीचर Ask जारी किया है जो फिलहाल सीमित यूज़र्स के लिए टेस्टिंग फेज़ में है. यह फीचर वीडियो देखने के अनुभव को और ज़्यादा स्मार्ट और इंटरएक्टिव बनाने के लिए तैयार किया गया है. इस फीचर की मदद से आप वीडियो से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं उसका सारांश जान सकते हैं, मुख्य पॉइंट्स समझ सकते हैं और यहां तक कि कंटेंट पर आधारित क्विज़ भी ले सकते हैं. यानी अब YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि आपका AI चैट साथी बन गया है.

कहां मिलेगा Ask बटन?

YouTube के कुछ चुनिंदा वीडियो में आपको अब एक नया Gemini आइकन वाला Ask बटन दिखाई देगा. यह बटन वीडियो के ठीक नीचे Share और Download ऑप्शन्स के बीच में मौजूद होता है. यह फीचर Android, iPhone, और Windows PC सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

कैसे काम करता है यह फीचर?

जैसे ही आप Ask बटन पर क्लिक करते हैं, स्क्रीन पर एक चैट विंडो खुलती है. यहां आप खुद सवाल टाइप कर सकते हैं या फिर दिए गए सुझावों में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं जैसे Summarize the video (वीडियो का सार बताओ), Recommended Content (संबंधित वीडियो सुझाओ), More (अधिक जानकारी दो). इसके बाद, जवाब Large Language Model (LLM) यानी Gemini AI की मदद से तुरंत तैयार होकर स्क्रीन पर आ जाता है.

किन देशों और यूज़र्स को मिलेगा यह फीचर?

यह फीचर अभी YouTube Premium और Non-Premium दोनों प्रकार के यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. फिलहाल यह सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा में काम करता है और 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शकों के लिए ही एक्टिव है. यह फीचर इस समय भारत, अमेरिका, कनाडा और न्यूज़ीलैंड में उपलब्ध है. आने वाले महीनों में YouTube इसे और देशों में रोलआउट करने की योजना बना रहा है.

YouTube का दूसरा बड़ा AI अपग्रेड

YouTube ने हाल ही में एक और AI-सक्षम फीचर शुरू किया है जो लो-क्वालिटी वीडियो को अपने आप HD (High Definition) में अपस्केल करता है. यह सुविधा 29 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से जारी की जा रही है और जल्द ही दुनिया भर के सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें:

सावधान! बैंक के नाम से आया कॉल या SMS असली नहीं भी हो सकता. मिनटों में ऐसे करें फेक मैसेज की पहचान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.