दिल्ली धमाके पर बड़ा अपडेट, एक्शन में गृह मंत्रालय, NIA को सौंपी मामले की जांच
दिल्ली में लाल किले के पास हुई विस्फोट के मामले में गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है. सोमवार (10 नवंबर, 2025) शाम लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं.
UAPA के तहत मामला दर्ज, आतंकी हमला माना गया
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अवैध गतिविधि (निवारण) अधिनियम UAPA, 1967 की कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इससे साफ है कि जांच एजेंसियां इस धमाके को आतंकी हमले के रूप में देख रही हैं.
जैश मॉड्यूल से जुड़ा कनेक्शन
जांच में यह विस्फोट जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) मॉड्यूल से जुड़ा पाया गया है. हाल ही में इस मॉड्यूल से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कई डॉक्टर भी शामिल हैं. इन छापों में लगभग 3000 किलोग्रामक के करीब विस्फोटक और कई हथियार बरामद किए गए थे. जांच एजेंसियां दोनों घटनाओं के बीच के लिंक को प्रमुख सुराग मानकर आगे बढ़ रही हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







