संजय कपूर की वसीयत अगर फर्जी निकली तो प्रॉपर्टी में कितने हिस्से होंगे? करिश्मा कपूर के बच्चों सहित कितने दावेदार

Sep 10, 2025 - 18:33
 0
संजय कपूर की वसीयत अगर फर्जी निकली तो प्रॉपर्टी में कितने हिस्से होंगे? करिश्मा कपूर के बच्चों सहित कितने दावेदार

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन इस साल जून में हुआ है. संजय कपूर का निधन पोलो खेलते हुए कार्डियक अरेस्ट आने से हुआ है. संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे टूट गए हैं. संजय कपूर के निधन को अभी 6 महीने नहीं हुए हैं और उनकी संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है. संजय कपूर अपने पीछे 30,000 करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए हैं. जिसमें हिस्से के लिए अब करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे आगे आए हैं. करिश्मा ने दोनों बच्चों के बिहाफ पर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.

संजय कपूर की संपत्ति के लिए कई लोग दावा कर रहे हैं. जिसमें उनकी मां, बहनें और पत्नी प्रिया सचदेव शामिल हैं. अब करिश्मा कपूर के बच्चे भी संपत्ति पर दावा कर रहे हैं. जिसके बाद से ये मामला और सुर्खियों में आ गया है. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

करिश्मा कपूर के बच्चों ने वसीयत को दी चुनौती
करिश्मा कपूर के बच्चों ने जो याचिका दायर की है उसमें संजय कपूर की 21 मार्च की वसीयत को चुनौती दी गई है जिसमें कथित तौर पर उनकी सारी निजी संपत्ति उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर के नाम की गई है. अर्जी में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने कभी वसीयत के बारे में उल्लेख किया और न ही उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने कभी इस बारे में कोई जिक्र किया. याचिका में लिखा है- 'कथित वसीयत प्रिया ने तैयार की गई है. अर्जी में दावा किया गया कि यह जाली और मनगढ़ंत है. यही कारण है कि न तो कथित वसीयत की ऑरिजिनल कॉपी को दिखाया गई और न ही कथित वसीयत की कोई कॉपी किसी को दी गई है.

वसीयत फर्जी हुई तो कितने होंगे हिस्से

हिंदू उत्तराधिकार नियम के तहत अगर वसीयत फर्जी होती है तो संजय कपूर की संपत्ति क्लास वन वारिसों यानी प्रिया सचदेव, रानी कपूर, समायरा, कियान और अजैरियस में बराबर में बटेगी.

किसने क्या किया दावा

संजय कपूर की संपत्ति को लेकर मां रानी कपूर से लेकर वाइफ प्रिया सचदेव तक सबने कई दांवे किए हैं. संजय कपूर की मां रानी कपूर ने बेटे की संपत्ति पर दावा किया है. उन्होंने कहा है कि संपत्ति पर एकाधिकार उनका है. उनका कहना है कि उनके 7 पोते हैं और वही ये तय करेंगी कि किसे कितनी संपत्ति मिलेगी.  

प्रिया सचदेव का ये है दावा

संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने भी दावा किया है. संजय के निधन के अगले दिन ही उनकी कंपनी ने अगले ही दिन बोर्ड मेंबर्स की एक मीटिंग में प्रिया को नॉन-एग़्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त कर दिया था. प्रिया ने कोर्ट में कहा है कि वो पूरी संपत्ति की इकलौती वारिस हैं क्योंकि वो संजय कपूर की विधवा हैं.

करिश्मा कपूर के बच्चों का दावा

करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रिया सचदेव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी वसीयत दिखाई है और वो क्लास-1 वारिस हैं.

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस' की इस एक्स कंटेस्टेंट पर बनाया गया लिपकिस करने का प्रेशर, छलका दर्द

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.