Nitish Kumar: उद्योग के लिए सब्सिडी, मुफ्त में जमीन, CM नीतीश कुमार के नए बड़े ऐलानों को जानिए

Aug 15, 2025 - 17:04
 0
Nitish Kumar: उद्योग के लिए सब्सिडी, मुफ्त में जमीन, CM नीतीश कुमार के नए बड़े ऐलानों को जानिए

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान से शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को कई नई घोषणाएं कीं. नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में नौकरी के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क को घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया जाएगा. मुख्य परीक्षा में कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा. बिहार में नए उद्योग लगाने के लिए विशेष सहायता दी जाएगी जिसमें कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा. 

सीएम ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी और ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी. उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा. यह सुविधा अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वालों को दी जाएगी. 

त्योहारों पर विशेष ट्रेन-बस की सुविधा

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के 7 जिलों क्रमशः किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर लखीसराय, शेखपुरा एवं अरवल में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोले जाएंगे. दूसरी ओर त्योहारों को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को दिवाली, छठ, होली के मौकों पर दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ आदि शहरों से अपने घर आने के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़ी संख्या में बसें चलाई जाएंगी ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो. साथ ही पर्याप्त संख्या में विशेष ट्रेन चलाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से बिहार का बजट लगातार बढ़ रहा है. वर्ष 2005-06 में नई सरकार बनने के समय राज्य का बजट मात्र 28 हजार करोड़ रुपये ही था जिसे वर्ष 2006-07 में बढ़ाकर 34 हजार करोड़ रुपये किया गया और यह बढ़ते-बढ़ते अब 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. 

प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

अपने भाषण में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है. सीएम ने कई उपलब्धियां गिनाईं और इन सबके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.