Independence Day 2025: लड़ाकू विमानों को लेकर पीएम मोदी ने लाल किले से किया वो बड़ा ऐलान, सुनकर खून के आंसू रोएगा पाकिस्तान

Aug 15, 2025 - 17:04
 0
Independence Day 2025: लड़ाकू विमानों को लेकर पीएम मोदी ने लाल किले से किया वो बड़ा ऐलान, सुनकर खून के आंसू रोएगा पाकिस्तान

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में स्वदेशी फाइटर जेट इंजन विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने इसे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि भारत को विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करनी होगी और रक्षा निर्माण में अपने प्रयासों को और तेज़ करना होगा. प्रधानमंत्री ने देश के युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सभी सरकारी विभागों से आह्वान किया कि भारत के ‘Made in India’ फाइटर जेट्स के लिए इंजन भी पूरी तरह स्वदेशी होना चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के नागरिकों के पसीने और मिट्टी से बनी चीजें ही भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देती हैं. उन्होंने छोटे व्यापारियों से अपील की कि वे दुकानों पर स्वदेशी माल का बोर्ड लगाएं और देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा, “हम स्वदेशी मजबूरी में नहीं, मजबूती के साथ उपयोग करेंगे. यही हमारा मंत्र होना चाहिए.”

तकनीकी आत्मनिर्भरता आईटी से लेकर ईवी तक
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के आईटी युग में डेटा की ताकत और साइबर सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने ऑपरेटिंग सिस्टम, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों को भारत में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने आने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल युग की बात करते हुए कहा कि ईवी बैटरियों, सोलर पैनल्स और ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवश्यक सभी चीजें भारत में ही बननी चाहिए. उनका विश्वास है कि देश का युवा इन सभी क्षेत्रों में नवाचार और उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा सकता है.

भारत साल में कुल 24 LCA का निर्माण
नासिक, जो अब तक मिग और सुखोई जैसे फाइटर जेट असेंबली के लिए जाना जाता था. वह अब भारत के आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन की नई पहचान बनने जा रहा है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने यहां अपनी तीसरी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) प्रोडक्शन लाइन शुरू की है. यह प्रोडक्शन लाइन बेंगलुरु के बाहर पहली LCA निर्माण सुविधा है, जो सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण कदम है. बेंगलुरु में पहले से ही दो LCA प्रोडक्शन लाइनें हैं, जिनकी संयुक्त वार्षिक क्षमता 16 विमान है. अब नासिक की अतिरिक्त 8 विमानों की वार्षिक क्षमता के साथ, भारत साल में कुल 24 LCA का निर्माण कर सकेगा.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर खरगे फहरा रहे थे तिरंगा, बारिश में भीगते रहे राहुल, जानें क्यों वायरल हुई तस्वीरें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.