'तुम्हारे शरीर में 4 राक्षस हैं, जिंदगी खराब कर देंगे', तंत्र-मंत्र के नाम पर 17 साल की लड़की से रेप

Aug 11, 2025 - 12:47
 0
'तुम्हारे शरीर में 4 राक्षस हैं, जिंदगी खराब कर देंगे', तंत्र-मंत्र के नाम पर 17 साल की लड़की से रेप

अंधविश्वास की आड़ में मुंबई से सटे विरार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. विश्वास और अंधविश्वास के बीच एक बहुत पतली सी लकीर है, जिसे देख पाना कभी कभी लगभग असंभव हो जाता है. अंधविश्वास के नाम पर किसी पर भी भरोसा कर लेना और उसे खुद को नुकसान पहुंचाने का हक दे देना डरावना हो सकता है. आइए जानते हैं विरार में क्या हुआ?

दरअसल, विरार में पुलिस ने एक 21 वर्षीय अंधे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने भूत-प्रेत भगाने का झांसा देकर एक 17 साल की नाबालिग से एक ही दिन में तीन बार यौन शोषण किया. आरोपी व्यक्ति ने लड़की को यह विश्वास दिला दिया कि उसके शरी में 'चार राक्षस' हैं और वह उसके होने वाले पति को मार सकते हैं. उसे बच्चे पैदा करने से भी रोक सकते हैं.

काले जादू में 11 बार संभोग करने की बताई
आरोपी ने लड़की को यह चेतावनी भी दी कि उसे बताई गई यह बात वह किसी और के सामने न कहे. इसके बाद 'बुरी आत्माओं को भगाने' के नाम पर 11 बार संभोग करने की विधि बताई. 

विधि पूरी करने के लिए लॉज में बुक किया कमरा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने इसमें अपने दोस्त की भी मदद ली थी. आरोपी ने राजोडी बीच के पास एक लॉज में एक कमरा बुक किया, जहां उसने विधि करने के बहाने पीड़िता का तीन बार रेप किया. यह वारदात पिछले महीने की है. पीड़िता ने शुक्रवार को केस दर्ज करवाया है.

पीड़िता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2), 64 और 64(2) के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम और महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, अभद्र एवं अपवित्र आचरण तथा जादू-टोना अधिनियम, 2013 की धारा 1 और 49 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.

चार साल से 'भूत का साया' होने का दावा
पीड़िता मुंबई से सटे विरार में अपने माता-पिता के साथ रहती है और ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है. वह कथित तौर पर एक मानसिक बीमारी से पीड़ित है. उसके परिवार का दावा है कि पिछले चार साल से उस पर 'भूत का साया' है. पीड़िता की एक दोस्त ने उसे आरोपी से मिलवाया था.

जुलाई में पीड़िता की मुलाकात पहली बार आरोपी से हुई थी. आरोपी ने लड़की को बताया कि विधि करने के लिए 11 बार संभोग करना आवश्यक है. शुरुआत में उसने मन कर दिया, लेकिन अपने भविष्य के डर से, वह अंततः मान गई और 30 जुलाई को पाटिल से मिली.

पीड़िता के दोस्त ने माता-पिता को बताई पूरी बात
मामले में घटना के बाद पीड़िता ने अपनी एक दोस्त को इस बारे में बताया, जिसने उसे बताया कि यह एक धोखा है और उसे अपने परिवार को बताने के लिए कहा. दोस्त ने पीड़िता के माता-पिता से भी बात की, जिसके बाद उसके पिता शुक्रवार को विरार पुलिस स्टेशन पहुंचे.

दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं. जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपियों ने अन्य महिलाओं को निशाना बनाने के लिए भी इसी तरह के 'काले जादू' के हथकंडे अपनाए थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.