तेजस्वी यादव को छोड़ राहुल गांधी से दिल्ली में मिले मुकेश सहनी, क्या कुछ रणनीति बनी? जानिए

Aug 8, 2025 - 11:58
 0
तेजस्वी यादव को छोड़ राहुल गांधी से दिल्ली में मिले मुकेश सहनी, क्या कुछ रणनीति बनी? जानिए

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल है. महागठबंधन के नेता लगातार बैठकें कर रही हैं. हालांकि अभी चुनाव में थोड़ा सा वक्त है इसलिए सीट शेयरिंग का ऐलान नहीं हुआ है. इस बीच महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने गुरुवार (07 अगस्त, 2025) को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है. महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी है, लेकिन तेजस्वी के बिना सहनी अकेले ही राहुल गांधी से मिले हैं इसलिए और चर्चा हो रही है. 

बीते गुरुवार (07 अगस्त, 2025) को मुकेश सहनी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. अब उनकी और राहुल गांधी की हो रही मुलाकात की तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में आईपीएस की नौकरी छोड़कर वीआईपी में शामिल होने वाले मोहम्मद नुरुल होदा भी दिख रहे हैं. 

राहुल गांधी से क्या कुछ बात हुई?

कांग्रेस नेता से मुलाकात के बाद मुकेश सहनी ने दिल्ली में मीडिया से कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 17 तारीख से बिहार में यात्रा शुरू होने वाली है. पटना में समापन होगा. एसआईआर पर कहा कि जो काम चुनाव आयोग को करना चाहिए वो तो वो कर नहीं रहे हैं. आज गरीब-दलित के पास सिर्फ वोट की ताकत है, लेकिन जिस तरीके से चुनाव आयोग के द्वारा भारतीय जनता पार्टी वोट की चोरी कर रही है तो कहीं न कहीं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जो आत्मा है कलप रही है. 

सहनी ने कहा, "हमलोग मजबूती से लगे हैं. बिहार की जनता जागरूक है. इनकी चोरी समय रहते हम लोगों ने पकड़ ली. इन्हीं सारे मुद्दों पर बात हुई. राहुल गांधी जी ने बताया कि किस तरह से काम करना है."

सीटों के सवाल पर साध ली चुप्पी

चुनाव बहिष्कार करने को लेकर कोई चर्चा हुई? इस पर कहा, "इस पर ज्यादा कुछ चर्चा नहीं हुई है. क्योंकि हम लोग लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं. बिहार की जनता और देश की जनता पर भरोसा कर रहे हैं. हम लोग मजबूती से लड़ाई लड़ने वाले लोग हैं. पीछे हटने वाले लोग नहीं हैं." दूसरी ओर इस सवाल पर कि राहुल गांधी से सीटों को लेकर कोई चर्चा हुई क्या? इस पर सहनी ने चुप्पी साध ली.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.