नोएडा: युवक की संदिग्ध के मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस, सेक्टर-42 के पार्क में मिला शव
नोएडा के सेक्टर-42 स्थित आर क्यूब मोनाड मॉल के सामने पार्क में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना फेज-3 व थाना 39 पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा. आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान अजय हालदार के रूप में हुई है, जो मूलत पश्चिम बंगाल का रहने वाला था. वह नोएडा के सेक्टर 31 निठारी क्षेत्र में रह रहा था. वह आर क्यूब मोनाड मॉल में काजो ब्रांड के तहत हाउसकीपिंग का कार्य करता था.
नशे का आदी था मृतक
जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय हालदार लंबे समय से नशे की लत का शिकार था, इसके कारण उसका व्यवहार भी असामान्य हो गया था. परिजनों ने उसके इलाज की भी कोशिश की थी, लेकिन उसकी आदतों में बदलाव नहीं आया.
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पंचनामा भर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण की पुष्टि की जा सकेगी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक कब और कैसे पार्क में पहुंचा और अंतिम समय में कौन-कौन उसके संपर्क में था.
शरीर पर नहीं मिला चोंट का निशान
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत होता है. मौके पर मृतक की जेब से नशीला इंजेक्शन और सीरिंज बरामद की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







