Bhopal Metro: भोपाल को मिलेगी अत्याधुनिक मेट्रो, 90km प्रति घंटे की रफ्तार, 7000 करोड़ की होगी लागत

Jul 28, 2025 - 10:31
 0
Bhopal  Metro: भोपाल को मिलेगी अत्याधुनिक मेट्रो, 90km प्रति घंटे की रफ्तार, 7000 करोड़ की होगी लागत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरकेएमपी स्टेशन पर भोपाल मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल मेट्रो मध्य प्रदेश की प्रगति का प्रतीक है. इस परियोजना को कुल 6941.40 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है.

सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन तक अनुमानित 2225 करोड़ की लागत से प्रायोरिटी कॉरिडोर बनाया जा रहा है. इसका कार्य अंतिम चरण में है. अक्टूबर 2025 तक इस प्रायोरिटी कॉरीडोर में मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू कर देना सरकार का लक्ष्य है. भोपाल मेट्रो के दोनों कॉरिडोर्स (ऑरेंज और ब्लू लाइन) साल 2030 से पहले पूर्ण रूप से चालू कर देने का हमारा रोडमैप तैयार है.
 
भोपाल मेट्रो की डिजाइन 
भोपाल में चलने वाली मेट्रो की स्पीड 90 किमी प्रति घंटा होगी. इसकी ऑपरेशनल स्पीड 40-60 किमी घंटा होगी. हर मेट्रो स्टेशन के बीच मात्र 2 मिनट का समय लगेगा. मेट्रो में यात्रियों के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट, ब्रेल साईनेज, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय और त्वरित सूचनाएं देने की सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं होंगी.

भोपाल मेट्रो में दिव्यांगों के लिए पूरी सुविधा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार मेट्रो ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए भी पूरी तरह से समावेशी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है. 
सभी मेट्रो स्टेशन्स पर दिव्यांगजनों के लिए सुगम आवागमन की सुविधाएं होंगी. 

मेट्रो से कंट्रोल होगा प्रदूषण
भोपाल मेट्रो ट्रेन परियोजना के लिए कुल 27 अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन सेट होंगे. इनमें से 7 ट्रेन सेट भोपाल पहुंच चुके हैं. मेट्रो से न केवल सुविधाजनक यात्रा ही संभव होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी इसकी प्रभावी भूमिका होगी. 

इंदौर मेट्रो का काम भी होगा पूरा
इंदौर मेट्रो का पूरा सेक्शन इसी साल के अंत तक प्रारंभ करने की तैयारी हो रही है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर मेट्रो ट्रेन के शेष कार्यों की प्रगति की जानकारी भी मीडिया को दी. उन्होंने कहा कि इंदौर में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं. सरकार का लक्ष्य है कि इंदौर मेट्रो का पूरा सेक्शन, जो सुपर कॉरीडोर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन चौराहा) तक इसी साल के अंत तक प्रारंभ हो जाए. इससे इंदौर शहरवासियों को पूर्ण मेट्रो ट्रेन सुविधा मिल सकेगी.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि इंदौर और भोपाल में विश्वस्तरीय मेट्रो ट्रेन सेवा समय पर शुरू हो, जिससे आमजन को सार्वजनिक परिवहन का एक सरल, सहज, सुगम, बेहतर और सुरक्षित माध्यम मिल सके.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.