ठंडे बस्ते में चली गई Shahid Kapoor की ये फिल्म, डायरेक्टर बोले- 180 करोड़ की मूवी काफी नहीं, सिस्टम क्रूर है

Jul 24, 2025 - 11:21
 0
ठंडे बस्ते में चली गई Shahid Kapoor की ये फिल्म, डायरेक्टर बोले- 180 करोड़ की मूवी काफी नहीं, सिस्टम क्रूर है

विक्की कौशल को छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म छावा में देखा गया था. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. इसके बाद शाहिद कपूर मराठा किंग छत्रपति शिवाजी महाराज की फिल्म करने को लेकर खबरें आई थीं. हालांकि, अब खबरें हैं कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. फिल्म को OMG 2 फेम डायरेक्टर अमित राय डायरेक्ट करने वाले थे. 

अब अमित राय ने इसे लेकर रिएक्ट किया है. फिल्म के ठंडे बस्ते में चले जाने से वो निराश हैं.  

शिवाजी के ठंडे बस्ते में जाने को लेकर डायरेक्टर ने कहा ये

मिड डे से बातचीत में उन्होंने कहा, 'सिस्टम बहुत क्रूर है. भले ही आपने 180 करोड़ रुपये की फिल्म ओएमजी 2 के साथ अपना टैलेंट साबित कर दिया हो, लेकिन ये काफी नहीं है. इस कास्टिंग. प्रोडेक्शन, स्टार और मैनेजमेंट सिस्टम के अंदर एक डायरेक्टर काम कैसे करे. आप पांच साल तक एक कहानी के साथ जीते हैं. और फिर कुछ ही मिनटों में कोई शख्स पांच पेज का लिख देता है. जिसमें ये बताया जाता है कि फिल्म में क्या गलत है और क्या सही है.'

रितेश देशमुख भी बना रहे छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म

2024 में खबर आई थी कि अमित की इस फिल्म को तेलुगु फिल्म निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे. शाहिद पहले से ही इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे. इसी बीच रितेश देशमुख ने फिल्म राजा शिवाजी की अनाउंसमेंट कर दी थी. ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर होने वाली है. फिल्म को रितेश डायरेक्ट करेंगे वो फिल्म में लीड रोल भी निभाएंगे. फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मंजरेकर, फरदीन खान और जेनेलिया डिसूजा जैसे स्टार्स होंगे.

मालूम हो कि अमित ने अक्षय कुमार की OMG 2 को डायरेक्ट किया था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

ये भी पढ़ें- अनीत पड्डा को सैयारा करने से पहले इन एड में देख चुके हैं आप, आंखों पर नहीं होगा यकीन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.