Watch: ये हैं 2025 के बंटी-बबली, पुलिस के लिए सिरदर्द बनी महिला-पुरुष की ये जोड़ी, देखिए चोरी के लाइव वीडियो
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों एक महिला-पुरुष चोरों की जोड़ी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है. यह शातिर जोड़ी अब तक शहर के कई इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है. हाल ही में कृष्णनगर और मानक नगर थाने के क्षेत्रों में तीन बड़ी चोरियां हुई हैं, जिनमें इसी जोड़ी का हाथ बताया जा रहा है. इन घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दोनों चोर साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं.
महिला और पुरुष घूम-घूम कर जगहों की करते हैं तलाश
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला और पुरुष मिलकर पूरी योजना बनाकर घरों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं. महिला अक्सर पहले स्थिति का जायजा लेती है और फिर पुरुष साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देती है. पुलिस का कहना है कि यह जोड़ी मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर उन जगहों की तलाश करती है, जहां लोग घर पर नहीं होते.
हाल की एक घटना में यह जोड़ी कृष्णनगर के एक मकान में घुसी. फुटेज में देखा गया कि महिला बाहर खड़ी रही और पुरुष घर में घुसकर सामान चुराता रहा. दोनों कुछ ही मिनटों में चोरी कर मौके से फरार हो गए.
सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही पुलिस
पुलिस टीम फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है. आसपास के इलाकों की सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है. थाना पुलिस ने बताया कि यह जोड़ी बेहद शातिर है और जल्दी से जल्दी चोरी कर वहां से भाग जाती है.
स्थानीय लोगों में इन वारदातों को लेकर डर का माहौल है. कई लोगों ने पुलिस से इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है. वहीं, सोशल मीडिया पर भी यह सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही इस चोर जोड़ी को पकड़ लिया जाएगा. टीम ने संदिग्धों की पहचान करने के लिए फुटेज को तकनीकी रूप से जांचने का काम शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें-
Watch: लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच 'भाषा' को लेकर झड़प, एक-दूसरे को दीं गंदी गालियां, माहौल गर्म
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







