महाशिवरात्रि से पहले नोएडा पुलिस ने कसी कमर, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम

Jul 19, 2025 - 12:48
 0
महाशिवरात्रि से पहले नोएडा पुलिस ने कसी कमर, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम

ग्रेटर नोएडा में सावन के पवित्र अवसर पर 23 जुलाई को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. इस पर्व को लेकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नोएडा पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं. किसी भी तरह से कोई भी ये समस्या कांवडियों को नहीं होगी. नोएडा पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली है.

सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि दादरी जीटी रोड पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. गाजियाबाद से होकर जीटी रोड से गुजरने वाले हजारों कांवड़ियों को सुरक्षित और बेहतर मार्ग उपलब्ध कराने के लिए बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में आनंद अस्पताल के पास अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है.

यह चौकी गाजियाबाद की सीमा से लगने वाला पहला सुरक्षा बिंदु होगी, जहां से कांवड़ियों की गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके बाद छपरौला चौकी, बादलपुर कोतवाली और धूममानिकपुर चौकी पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

बाइक से पुलिस गश्त करेगी

सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बाइक सवार पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा देंगे. कांवड़ियों के जत्थों के साथ अब बाइक सवार पुलिसकर्मी भी गश्त पर रहेंगे. पुलिस की 7 से 8 मोटरसाइकिलों की विशेष टीम कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ चलती रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके. चौराहों, तिराहों और प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा.

सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि CCTV और स्क्रीनिंग से नजर रखेगी, पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए जीटी रोड पर दो प्रमुख स्थानों एनटीपीसी कट और आनंद अस्पताल के पास CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं. स्क्रीनिंग डिवाइस और कंट्रोल रूम से पूरे रूट की निगरानी की जाएगी. यह तकनीकी निगरानी प्रशासन को भीड़ में मौजूद संदिग्ध तत्वों पर तत्काल प्रतिक्रिया देने में मदद करेगी.

साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान

वहीं कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता को लेकर भी पुलिस और प्रशासन सजग दिखाई दे रहा है. सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सूरजपुर, जीटी रोड और नोएडा क्षेत्र के कुल 50 मार्गों को चिह्नित किया गया है, जहां साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र भेजकर साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

इस वर्ष कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रेटर नोएडा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सहयोग का पूरा खाका तैयार कर लिया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.