शाहरुख खान को 'किंग' के सेट पर लगी चोट, इलाज के लिए अमेरिका हुए रवाना, अब इतने महीने नहीं कर पाएंगे शूटिंग

Jul 19, 2025 - 12:47
 0
शाहरुख खान को 'किंग' के सेट पर लगी चोट, इलाज के लिए अमेरिका हुए रवाना, अब इतने महीने नहीं कर पाएंगे शूटिंग

शाहरुख खान  बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. वे अपनी फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए जाने जाते हैं. वे हर सीन में अपना 100 फीसदी देने की पूरी कोशिश करते हैं. कई बार इस कारण उन्हें चोट भी लगी है. वहीं एक बार फिर बॉलीवुड के बादशाह को उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है. 59 साल के शाहरुख खान मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में कुछ ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक दुर्घटना के कारण उन्हें चोट लग गई.

शाहरुख खान को किंग के सेट पर लगी चोट? 
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है, "चोट की सटीक जानकारी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन शाहरुख अपनी टीम के साथ फौरन मेडिकल हेल्प के लिए अमेरिका गए हैं, यह कोई गंभीर बात नहीं है, बल्कि मांसपेशियों में चोट है, क्योंकि शाहरुख पिछले कुछ सालों में स्टंट करते हुए अपने शरीर की कई मांसपेशियों में चोट लगाते रहे हैं."

शाहरुख खान को डॉक्टर ने क्या दी है सलाह? 
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया कि सर्जरी के बाद, शाहरुख को काम से एक महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी गई है, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है, "किंग का अगला शेड्यूल अब सितंबर/अक्टूबर में शुरू होगा क्योंकि शाहरुख को ठीक होने के लिए कुछ समय निकालने की सलाह दी गई है. चोट से पूरी तरह ठीक होने के बाद, वह पूरी स्ट्रेंथ से फिर से सेट पर लौटेंगे."

इसके साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जुलाई से अगस्त तक फिल्म सिटी, गोल्डन टोबैको और वाईआरएफ में किंग के कई हिस्सों की शूटिंग के लिए बुकिंग अगली इंफॉर्मेशन तक रद्द कर दी गई है. बता  दें कि किंग की शूटिंग भारत और यूरोप में होनी है. शूटिंग शेड्यूल के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Dadlani Gurnani (@poojadadlani02)

 शाहरुख खान को कई बार लग चुकी है चोटें
बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं शाहरुख खान अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार चोट लगवा चुके हैं. फिल्म ‘डर’ की शूटिंग एक्टर की तीन पसलियां और बायां टखना टूट गया था. साल 1993 में भी एक शूट के दौरान एक्टर के पैर के अंगूठे पर चोट लगी थी  ‘कोयला’ के सेट पर भी शाहरुख खान को चोट लगी थी.

वहीं फिल्म ‘शक्ति’ के आइटम नंबर "इश्क कामिना" के दौरान शाहरुख को पीठ पर चोट लगी हुई थी. जिसके लिए एक्टर का ऑपरेशन यूके के एक अस्पताल में हुआ था. इसके अलावा फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान शाहरुख के बाएं कंधे में भी चोट लगी थी.

ये भी पढ़ें:-बड़े-बड़े सुपरस्टार के छुड़ा दिए छक्के, जानें ‘सैयारा’ के लिए अहान पांडे ने कितने करोड़ वसूले?

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.