Rohtas Murder: जमीन विवाद में खूनी खेल! रोहतास में पीट-पीटकर हत्या, 2 लोग गिरफ्तार

Jul 18, 2025 - 11:23
 0
Rohtas Murder: जमीन विवाद में खूनी खेल! रोहतास में पीट-पीटकर हत्या, 2 लोग गिरफ्तार

रोहतास में शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) की सुबह जमीन विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना अमझोर थाना क्षेत्र के जागोडीह गांव की है. मृतक वीरेंद्र सिंह कपड़ा व्यापारी थे. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

जमीन को लेकर कई वर्षों से चल रहा था विवाद

वीरेंद्र सिंह की हत्या के बाद गांव के लोगों और व्यापारियों में आक्रोश देखा गया. इस हत्या के पीछे स्पष्ट रूप से जमीन विवाद की बात ही सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह का अपने परिवार और गोतिया के साथ बीते कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आज (शुक्रवार) सुबह भी खेती करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ. इसी विवाद में कुछ लोगों ने वीरेंद्र सिंह की पिटाई कर दी. वे बुरी तरह घायल हो गए. इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गई.

पिटाई करने वाले दो आरोपी किए गए गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने इस घटना में शामिल दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. एसपी के अनुसार खेती करने को लेकर वीरेंद्र सिंह का विवाद अपने गोतिया से हुआ था. मारपीट में वे जख्मी हो गए थे जिसके बाद उनकी मौत हो गई. दो व्यक्ति जो मारपीट में शामिल थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि रोहतास में एक के बाद एक हो रही आपराधिक घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. बीते दो-तीन दिनों के भीतर जिले में हत्या और जानलेवा हमले की यह चौथी घटना है. बीते करीब 36 घंटे के भीतर अमझोर थाना क्षेत्र में हुई हत्या की यह दूसरी घटना है. वीरेंद्र सिंह की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 

यह भी पढ़ें- Rohtas Murder: युवा JDU नेता के पिता की हत्या, खून से सनी मिली लाश, बिहार के रोहतास की घटना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.