सिर्फ 3 स्टेप में तस्वीरें बन जाएंगी वीडियो! Google Gemini से करें कमाल, जानिए कैसे

Jul 16, 2025 - 11:07
 0
सिर्फ 3 स्टेप में तस्वीरें बन जाएंगी वीडियो! Google Gemini से करें कमाल, जानिए कैसे

Google Gemini: अगर आपके पास Android फोन है और आप उसमें Google Gemini का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार फीचर आ चुका है. अब Gemini की मदद से आप अपनी साधारण तस्वीरों को कुछ ही मिनटों में एक दमदार 8 सेकंड के वीडियो में बदल सकते हैं और वो भी ऑडियो के साथ.

Google ने अपने ब्लॉग में बताया है कि यह नया फीचर उनके पावरफुल वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3 पर आधारित है जो फोटो को न सिर्फ एनिमेट करता है, बल्कि उसमें जान भी डाल देता है. इससे आप पेंटिंग्स, नेचर शॉट्स, और कैजुअल ऑब्जेक्ट्स को भी "ज़िंदा" कर सकते हैं.

तस्वीर से वीडियो बनाने के लिए बस 3 आसान स्टेप्स

Gemini खोलें और + आइकन पर टैप करें

सबसे पहले अपने Android डिवाइस पर Google Gemini ओपन करें और स्क्रीन के नीचे दिए गए '+' बटन पर टैप करके अपनी पसंद की कोई भी फोटो अपलोड करें.

बताएं कि आप क्या चाहते हैं

अपलोड की गई तस्वीर के नीचे दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में यह बताएं कि आप उस फोटो के साथ क्या ऐक्शन चाहते हैं. उदाहरण के लिए – "बिल्ली चूहे को देखकर कूद जाए", या "आसमान में बादल हिलें और पंछी उड़ते रहें."

सेंड बटन पर टैप करें और कुछ सेकंड का इंतज़ार करें

बस अब सेंड बटन पर क्लिक करें और Gemini को थोड़ी देर काम करने दें. लगभग 1 से 2 मिनट के भीतर यह एक 8-सेकंड का 720p HD वीडियो तैयार कर देगा जिसे आप डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं.

कैसा होता है तैयार हुआ वीडियो?

वीडियो का रेशियो 16:9 होता है और यह MP4 फॉर्मेट में आता है. हर वीडियो पर AI से जनरेट किया गया वॉटरमार्क साफ नज़र आता है और इसके अलावा एक अदृश्य SynthID डिजिटल वॉटरमार्क भी मौजूद होता है ताकि यह पता चल सके कि वीडियो AI से बना है.

हालांकि अभी यह फीचर Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू किया गया है और 11 जुलाई से कुछ देशों में रोलआउट हो रहा है. यदि आपको यह ऑप्शन अभी नहीं दिख रहा है तो थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

चीन और पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन! भारत जल्द टेस्ट करेगा नई तकनीक वाली हाइपरसोनिक मिसाइल, होगी ब्रह्मोस से भी तेज़ और खतरनाक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.