यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ी, हाथ लगी निराशा तो कर लिया आत्मदाह, बालासोर की छात्रा हारी मौत से जंग

Jul 15, 2025 - 11:40
 0
यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ी, हाथ लगी निराशा तो कर लिया आत्मदाह, बालासोर की छात्रा हारी मौत से जंग

ओडिशा के बालासोर जिले के फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया था. 20 वर्षीय बीएड छात्रा को इलाज के लिए एम्स भुवनेश्वर में भर्ती करया गया था, लेकिन 90 प्रतिशत जलने की वजह से छात्रा जिंदगी की जंग हार गई. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छात्रा की मौत पर दुख जाहिर किया और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही.

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने एक्स पर लिखा, ''फकीर मोहन ऑटोनोमस कॉलेज की छात्रा के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है. सरकार की तमाम कोशिशों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम के प्रयासों के बावजूद छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी. मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूँ कि वे उनके परिवार को इस क्षति को सहन करने की शक्ति दें.''

कार्रवाई को लेकर क्या बोले ओडिशा के मुख्यमंत्री

सीएम माझी ने कार्रवाई को लेकर कहा, ''मैं घायल छात्र के परिवार को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस मामले के सभी दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. मैंने इस संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. सरकार परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है.''

क्या है पूरा मामला

छात्रा ने कॉलेज के गेट के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया था, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. वह इंटीग्रेटेड बीएड के सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी. आत्मदाह की कोशिश करने से पहले छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीएड के प्रोफेसर समीर कुमार साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कॉलेज कैंपस के पास धरना दिया था.

कोर्ट ने प्रिंसिपल को न्यायिक हिरासत में भेजा

घटना के तुरंत बाद ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष और सहायक प्रोफेसर समीर साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. वहीं पुलिस ने पहले समीर साहू और अब दिलीप कुमार घोष को गिरफ्तार कर लिया था. अब निलंबित प्रिंसिपल दिलीप घोष को एसडीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.