IND vs ENG 2nd Test Score Live: बर्मिंघम में शुभमन गिल की डबल सेंचुरी, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Jul 3, 2025 - 19:11
 0
IND vs ENG 2nd Test Score Live: बर्मिंघम में शुभमन गिल की डबल सेंचुरी, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IND vs ENG 2nd Test Score Live: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. आज, गुरुवार को दूसरा दिन है. शुभमन गिल (114) और रवींद्र जडेजा (41) भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे, पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 310 रन बना लिए थे.

आज बर्मिंघम में कैसा रहेगा मौसम

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की संभावना है, लेकिन ये बहुत कम है. बीच बीच में हलकी बारिश हो सकती है, लेकिन मैच उससे बाधित होगा, इसकी संभावना न के बराबर है. तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा. हवाएं आज पहले दिन के मुकाबले थोड़ी तेज चल सकती है, इसका फायदा गेंदबाज को मिल सकता है.

दूसरे दिन कैसा होगा पिच का बर्ताव

आज पिच से अधिक बाउंस और सीम देखने को मिल सकता है. ओवरकास्ट कंडीशन के बीच सीम देखने को मिल सकता है. शुरुआत के 10 ओवर बहुत महत्वपूर्ण होंगे, इस समय गिल और जडेजा को अधिक संभलकर रहना होगा, क्योंकि इस समय स्विंग भी देखने को मिलेगी. जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों को मदद मिलेगी.

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्या कुछ हुआ

टॉस जीतकर बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए, जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को बाहर किया. नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को शामिल किया गया है.

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की, राहुल 2 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. तीसरे नंबर पर आए करुण नायर ने यशस्वी के साथ मिलकर 80 रनों की साझेदारी की, करुण 31 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर आउट हुए. चौथे नंबर पर आए शुभमन गिल ने यशस्वी के साथ मिलकर 66 रनों की साझेदारी की, जायसवाल अपने शतक से चूक गए और 87 रन पर बेन स्टोक्स का शिकार बने.

इसके बाद ऋषभ पंत (25) और नितीश कुमार रेड्डी (1) के जल्दी आउट होने से टीम इंडिया पर दबाव आया, लेकिन शुभमन गिल ने सूझबूझ भरी पारी खेलकर अपना शतक पूरा किया. ये गिल का 16वां अंतर्राष्ट्रीय और 7वां टेस्ट शतक है. रवींद्र जडेजा ने भी उनका अच्छा साथ दिया और दिन का खेल खत्म होने तक विकेट नहीं गिरने दिए. पहले दिन गिल ने नाबाद 114 और जडेजा ने 41 रन बनाए.

पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट क्रिस वोक्स ने लिए, उन्होंने 2 विकेट चटकाए. ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और शोएब बशीर को 1-1 विकेट मिला. इंग्लैंड के लिए सबसे महंगे जोश टंग साबित हुए, उन्होंने 13 ओवरों में 5.08 की इकॉनमी से 66 रन खर्चे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.