Watch: दीवार में छेद कर चोर ने मोबाइल शोरूम से उड़ाए 5 लाख के फोन, हैरान कर देगा ये वीडियो
Hyderabad News: हैदराबाद से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है. यहां के दिलसुखनगर-कोटी जगह पर स्थित एक मोबाइल शोरूम बिग सी में एक चोर ने अनोखे अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर शोरूम के दरवाजे से घुसने के बजाय दीवार में बड़ा सा छेद करके अंदर घुसा और 5 लाख रुपये के मोबाइल फोन चुरा लिए.
यह घटना 29 और 30 जून की रात करीब 3:30 बजे की है. चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
चोर ने दीवार में किया छेद
चोर ने शोरूम में घुसने के लिए दीवार को ही तोड़ दिया. उसने एक साइड की दीवार में इतना बड़ा छेद कर दिया कि आराम से अंदर जा सके. दीवार तोड़ने के लिए उसने हथौड़े का इस्तेमाल किया. दीवार तोड़ने के बाद जो मलबा और हथौड़ा निकला, वह शोरूम की सीढ़ियों पर पड़ा मिला, जिससे पता चलता है कि उसने कितनी तैयारी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया.
वायरल वीडियोछ हैदराबाद में एक चोर ने दीवार में छेद करके 5 लाख रुपये के मोबाइल फोन चुरा लिए.#Hyderabad pic.twitter.com/q50IG5XKc9 — Abhishek Kumar (ABP News) (@pixelsabhi) July 3, 2025
चेहरा ढककर अंदर घुसा चोर
सीसीटीवी फुटेज में चोर को शोरूम के अंदर घूमते हुए देखा जा सकता है. उसने अपने चेहरे और सिर को कपड़े से ढका हुआ था ताकि कोई उसे पहचान न सके. चोर ने बहुत सोच-समझकर मोबाइल फोन चुराए. वह पहले एक रैक की ओर गया, वहां से तीन मोबाइल उठाए, फिर दूसरी रैक पर जाकर कुछ और फोन निकाले. वह कम से कम छह मोबाइल फोन, जो अलग-अलग ब्रांड के चुराये थे, चुराकर वहां से वह निकल गया.
पुलिस ने शुरू की जांच
इस वारदात के बाद शोरूम के मालिक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है. हालांकि अब तक चोर की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
पहचान विवाद के बीच कांवड़ यात्रा पर नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- इस बात पर लगे पूरी तरह रोक
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







