'उमराव जान' के प्रीमियर पर रेखा ने किसे-किसे भेजा इनवाइट? बच्चन फैमिली में किसका नाम? गेस्ट लिस्ट देखें

Jun 26, 2025 - 12:01
 0
'उमराव जान' के प्रीमियर पर रेखा ने किसे-किसे भेजा इनवाइट? बच्चन फैमिली में किसका नाम? गेस्ट लिस्ट देखें

Rekha Umrao Jaan: रेखा ने हमेशा अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया है. उनकी फिल्म उमराव जान सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में अपनी एक्टिंग से रेखा ने सभी का दिल जीत लिया था. अब उनकी फिल्म उमराव जान दोबारा रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मेकर्स और डिस्ट्रिब्यूटर, पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स, इसे एक ग्रैंड प्रीमियर बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इसके प्रीमियर के लिए उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स को बुलाने की तैयारी कर ली है. गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुजफ्फर अली और रेखा पीवीआर मैसन, जियो वर्ल्ड ड्राइव, बीकेसी, मुंबई में 26 जून गुरुवार को होस्ट की जाएगी. जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे. इस लिस्ट में बच्चन परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है.

बच्चन परिवार को नहीं किया इनवाइट?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक उमराव जान का प्रीमियर बहुत ग्रैंड होने वाला है. लिस्ट में आमिर खान, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, डिंपल कपाड़िया, हेलेन, शबाना आजमी, अनिल कपूर, राकेश रोशन, ए आर रहमान, सुनील शेट्टी, ऋचा चड्ढा, अली फजल, तब्बू, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, सोहेल खान, बोनी कपूर, विजय वर्मा, वेदांग रैना समेत कई सेलेब्स का नाम है. मगर बच्चन परिवार के किसी सदस्य का उसमें नाम नहीं है. अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय से रेखा का खास रिश्ता है.  इस लिस्ट में ऐश्वर्या का भी नाम नहीं है.

सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं रेखा

बता दें आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की स्पेशल स्क्रीनिंग रिलीज से एक दिन पहले हुई थी. जिसमें रेखा शामिल हुई थीं. रेखा की आमिर खान और विक्की कौशल के साथ फोटोज वायरल हुई थीं. वो हमेशा की तरह अपने ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थीं. जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं.

ये भी पढ़ें: बेहद ग्लमैरस हैं Sanjay Mishra की पत्नी, फोटोज देख आखों पर नहीं होगा यकीन, हीरोइनों को दे रही खूबसूरती मात

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.