मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे, लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कई ऐतिहासिक काम हुए

Jun 10, 2025 - 11:55
 0
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे, लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कई ऐतिहासिक काम हुए

UP News:  केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार 11 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता की. सीएम ने कहा कि बीते 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम हुए. सीएम ने कहा कि वैश्विक मंच पर देश की छवि मजबूत हुई. एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हुई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 वर्ष का यह कार्यकाल एक विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के स्वर्णिम काल के लिए जाने जाएंगे. इन 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत के विश्वास को सुदृढ़ करते हुए, भारत को न केवल वैश्विक पहचान दी है बल्कि स्वयं को खपाकर 140 करोड़ भारतीयों को भी एक विश्वास का प्रतीक बनाया है. 

ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी का पहला चरण तय, 18 महीने में पूरा होगा काम

आम जनता का विश्वास टूटा- सीएम योगी
उन्होंने कहा कि आजादी के 65 वर्षों में कांग्रेस नेतृत्व की अस्थिर सरकारों के कारण आम जनता का विश्वास टूटा था, जो विश्वास खंडित हुआ था, वैश्विक मंच पर जो भारत की छवि तार तार हुई थी, पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत को साकार करने वाली, एक ऐसा नेतृत्व हमें मिला है, जिन्होंने पूरे भारत को विश्वास का प्रतीक एक सुदृढ़ नींव रखते हुए अगले 25 वर्षों की योजना भी सामने रखी है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भारत ने नई पहचान बनाई है. कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही शासन के प्रति नई पहचान बनी है, बल्कि यह विरासत और विकास में समन्वय करते हुए, आज भारत को नई पहचान दिलाई है. अब चेहरा देखकर नहीं बल्कि पात्रता देखकर लोगों को योजनाओं का लाभ मिलता है. शासन अब तुष्टिकरण के आधार पर नहीं बल्कि संतुष्टिकरण के आधार पर कार्ययोजना को आगे बढाएगा. मिनिमम गवर्नमेंट और मैक्सिमम गवर्नेंस का प्रतीक भी हमें देखने को मिला है.

सीएम ने कहा कि ये कालखंड एक ऐसे समय में पूरा हो रहा है जब दुनिया ने भारत के सैन्य शक्ति की पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया के द्वारा ट्रस्टेड उस ताकत को देखा है जो ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देखने को मिला है. अब वह प्रवृति नहीं जो 2014 से पहले होता था कि भारत शांति का पक्षधर है. पीएम मोदी ने न्यू नॉर्मल के माध्यम से उस अवधारणा को पलट कर के, मित्रों के साथ सौहार्द के साथ विकास की बात करेंगे लेकिन अगर कोई हमपर युद्ध थोपेगा. भारत में आतंकवाद बढ़ाएगा तो उसका अजाम सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ही होगा. 

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश के जनमानस को विकसित भारत का जो मंत्र दिया इसमें पीएम मोदी ने पंच प्रण भारतियों को याद कराए थे. पंच प्रण विकसित भारत का संकल्प, गुलामी की राजनीति से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, राष्ट्रीय एकता और एकजुटता और नागरिक कर्तव्य का पालन थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.