Delhi Fire: द्वारका में फ्लैट में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, पिता ने दो बच्चों के साथ लगाई छलांग

Jun 10, 2025 - 11:55
 0
Delhi Fire: द्वारका में फ्लैट में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, पिता ने दो बच्चों के साथ लगाई छलांग

Dwarka Fire News: दिल्ली में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. द्वारका सेक्टर-13 स्थित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग 'सबद अपार्टमेंट' में आज (10 जून) सुबह एक फ्लैट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया. आग इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी. इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को सुबह 10 बजकर 01 मिनट पर कॉल की गई, जिसके तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अपार्टमेंट की बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर धू-धू कर आग जलते देखा जा सकता है. 

दमकल विभाग ने दी ये जानकारी
दमकल विभाग ने मौके पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और 8 फायर टेंडरों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गए.

दमकलकर्मी के मुताबिक दो से तीन लोग फंसे हो सकते हैं. फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं साथ ही आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है और स्थिति का आंकलन किया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, फ्लैट में दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है.

'सबद अपार्टमेंट' द्वारका के एमआरवी स्कूल के पास स्थित है, जहां इस तरह की घटना ने स्थानीय लोगों में घबराहट पैदा कर दी. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से बचाव कार्य में लगी हुई हैं.

राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है. इस दौरान एक और जानकारी सामने आ रही है, जिसमें 2 बच्चों के साथ एक पिता ने 9 मंजिल बिल्डिंग से जान बचाने के लिए छलांग लगा दी. 

दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और मौके पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. किसी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की गई है. बाकी विवरण और आग के कारणों की जानकारी के लिए फायर डिपार्टमेंट द्वारा आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है. मौके पर राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.