Nicholas Pooran Retirement: 29 साल की उम्र में निकोलस पूरन ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, लिखा भावुक नोट

Jun 10, 2025 - 11:55
 0
Nicholas Pooran Retirement: 29 साल की उम्र में निकोलस पूरन ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, लिखा भावुक नोट

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मंगलवार, 10 जून 2025 को अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. इस फैसले से सभी हैरान हैं, क्योंकि अभी उनकी उम्र सिर्फ 29 साल की है. उन्होंने एक भावुक नोट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी.

निकोलस पूरन ने कहा कि उन्होंने रिटायरमेंट लेने से पहले बहुत सोच-विचार किया, चिंतन और फिर भारी मन के साथ इस फैसले पर पहुंचा कि अब समय आ गया है.

उन्होंने लिखा, "यह खेल जिससे हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत खुशी दी है और देता रहेगा. कभी नहीं भूलने वाली यादें और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका. मैरून रंग पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना 100 प्रतिशत देना. मेरे लिए इसका क्या मतलब है, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रहेगी."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nicholas Pooran (@nicholaspooran)

फैंस और परिवार का किया धन्यवाद

पूरन ने अपने फैंस के लिए लिखा, आपके अटूट प्यार के लिए धन्यवाद. आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों को पैशन के साथ सेलिब्रेशन किया." अपने परिवार, दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के लिए उन्होंने लिखा, "इस सफ़र में मेरे साथ चलने के लिए धन्यवाद. आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे इस सफ़र में आगे बढ़ाया. हालांकि मेरे करियर का यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया है, लेकिन वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा. मैं टीम की सफलता के अलावा कुछ नहीं चाहता."

निकोलस पूरन इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पूरन ने 2016 में टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था, इसके 3 साल बाद 2019 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया. वह वेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट नहीं खेले. अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में पूरन ने 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले, इसमें उन्होंने क्रमश 1983 और 2275 रन बनाए.

वनडे करियर में पूरन ने 3 शतक और 11 अर्धशतक जड़े, जबकि टी20 अंतर्राष्ट्रीय में उनके नाम 13 अर्धशतक हैं. 19 दिसंबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच पूरन का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच साबित हुआ.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.