शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला वजाहत खान अरेस्ट, हेट स्पीच का आरोप; BJP ने ममता सरकार पर उठाए सवाल

Jun 10, 2025 - 11:55
 0
शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला वजाहत खान अरेस्ट, हेट स्पीच का आरोप; BJP ने ममता सरकार पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर कथित तौर पर नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने वजाहत खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले उन्होंने शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. वजाहत की गिरफ्तारी सोमवार (9 जून, 2025) को एमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के पास हुई.

कोलकाता पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में वजाहत के खिलाफ बीएनएस की धारा 196(1)(ए)/299/352/353(1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वजाहत खान की शिकायत पर गिरफ्तार हुई थी शर्मिष्ठा पनोली 
इससे पहले वजाहत खान ने कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्हें सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था.

'कोलकाता पुलिस ने वजाहत को अपराधों के लिए गिरफ़्तार नहीं किया'
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने वजाहत की गिरफ्तारी को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि कोलकाता पुलिस ने वजाहत को उनके अपराधों के लिए गिरफ़्तार नहीं किया है, बल्कि उसे चुपचाप ममता बनर्जी की पुलिस की सुरक्षित हिरासत में लिया गया है, क्योंकि असम और हरियाणा पुलिस हिंदुओं को निशाना बनाने वाले आपत्तिजनक पोस्ट के लिए कई एफ़आईआर के जरिए वजाहत पर शिकंजा कस रही थी.

'वजाहत खान को भी नहीं बचा पाएंगी ममता बनर्जी'
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी शेख शाहजहां को नहीं बचा पाईं, उसी तरह वे वजाहत खान को भी नहीं बचा पाएंगी. न्याय होगा और कानून की जीत होगी. नफरत फैलाने वालों को कोई भी राजनीतिक संरक्षण नहीं बचा पाएगा.

ये भी पढ़ें:

खराब मौसम की वजह से शुभांशु शुक्ला की उड़ान टली, Axiom-4 मिशन लॉन्चिंग की नई तारीख आई सामने

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.