'इमरान मसूद कब से...?' सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर धर्मेंद्र यादव का बड़ा बयान

Jun 9, 2025 - 12:44
 0
'इमरान मसूद कब से...?' सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर धर्मेंद्र यादव का बड़ा बयान

UP Politics: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. इमरान मसूद ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस को किसी बैसाखी की जरुरत नहीं है. यूपी में आज 80-17 का फॉर्मूला नहीं चलेगा. कांग्रेस सांसद के इस बायन पर सपा सांसद और पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने इमरान मसूद के तमाम दावों का करारा जवाब दिया है. 

धर्मेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं और उनके करीबी भी माने जाते हैं. सपा सांसद ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर खुलकर का बात की. उन्होंने 2027 के चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि पीडीए के लोग अखिलेश यादव पर भरोसा करते हैं. लोग भाजपा सरकार के नाखुश हैं. सभी वर्ग के लोग इस समय अखिलेश यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं. 

इमरान मसूद पर किया पलटवार
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यूपी में हमारा कांग्रेस से गठबंधन हैं और मुझे 100 फ़ीसद उम्मीद है कि ये गठबंधन जारी रहेगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में इँडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. वहीं इमरान मसूद के 80-17 वाले फॉर्मूले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ज़मीनी हकीकत के आधार पर करेगा. 

मेरा मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इस तरह के फैसले ले सकते हैं. मुझे नहीं पता कि कांग्रेस ने इमरान मसूद को इस तरह के फैसले लेने की शक्ति कब दे दी. 

बता दें कि इमरान मसूद ने बीते दिनों यूपी में सपा के साथ गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा था के अब ये नहीं चलेगा कि सपा तय करे कि हम कौन सी सीट पर चुनाव लड़ेंगे. हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे. अब हमें किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है. अगर कोई समझौता होता है तो वो बराबरी का होना चाहिए. कांग्रेस कौन सी सीट पर चुनाव लड़ेगी इसका फैसला हमारी पार्टी का नेतृत्व करेगा. उन्होंने बीजेपी का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी तो अपने सहयोगियों को खा जाती है और हमारे सहयोगी हमें खा जाते हैं. 

राम मंदिर को लेकर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा दावा, कहा- अगर कल्याण सिंह नहीं होते तो..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.