Meghalaya Couple Missing: 'सोनम रघुवंशी ने रोते हुए कहा...' राजा रघुवंशी हत्या मामले में बड़ा खुलासा
Meghalaya Couple Missing: मेघालय के शिलॉन्ग हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से पकड़ी गई है. उसपर पति की हत्या का आरोप है. गाजीपुर में होने की सूचना खुद सोनम रघुवंशी ने दी.
पुलिस और ढाबे के स्टाफ के मुताबिक, सोनम ने रोते हुए ढाबे के मालिक को कहा कि फोन दीजिए, घर पर बात करनी है. उसने अपने भाई को फोन किया और कहा कि वो यूपी के गाजीपुर में है. उनको वहां से ले जाया जाए. उसके भाई ने घर वाले को बताया और पुलिस को भी जानकारी दी. शिलॉन्ग पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी. ढाबे के मालिक ने भी गाजीपुर पुलिस को जानकारी दी. सोनम यहां पर है. वहां फिर गाजीपुर पुलिस पहुंची. फिर मेघायल पुलिस ने दावा किया गिरफ्तारी का. अब मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी से पूछताछ करेगी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





