आगरा: पुलिस-एसओजी टीम ने पकड़ी गांजी की बड़ी खेप,कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Jun 3, 2025 - 11:53
 0
आगरा: पुलिस-एसओजी टीम ने पकड़ी गांजी की बड़ी खेप,कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Agra News: आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस, टीम एसओजी टीम, सर्विलांस नगर जोन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ यानी गांजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने हीरालाल की प्याऊ से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ यानी गांजा बरामद हुआ है. जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए आंकी गई है.

बताया गया है कि यह लोग कम दामों में गांजा खरीदते थे और धन लाभ कमाने के चक्कर में आगरा सहित अलग अलग स्थानों बेच दिया करते थे. पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप को पकड़ा है. एडिशनल डीसीपी आदित्य कुमार व एसीपी हरी पर्वत विनायक भोंसले के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है. 

ऐसे करते थे तस्करी

शातिर बड़े ही शातिराना अंदाज में गांजे को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते थे, जिसमें ट्रक ड्राइवर की सीट के पीछे एक अलग से जगह बनाई जाती थी, इसमें गांजा छिपाकर लाया जाता था, ताकि किसी को पता न चल सके कि इस ट्रक में आखिर क्या है. पीछे से ट्रक खाली ही दिखाई देता था. यह लोग एक संगठित गिरोह बनाकर गांजे की तस्करी करते थे.  उड़ीसा से गांजा लाया जाता था और आगरा सहित अन्य स्थानों पर इसकी सप्लाई की जाती थी. इस गिरोह के 3 सदस्य पुलिस की हत्थे चढ़ गए हैं. इस गिरोह के छह अभियुक्त अभी फरार चल रहे उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

तीन करोड़ कीमत का है गांजा

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने जानकारी दी है कि गांजे की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्त हीरालाल की प्याऊ के पास से गिरफ्तार किए गए हैं. जिनके कब्जे से लगभग 494 किलो गांजा बरामद किया है. इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है. घटना में प्रयुक्त 1 ट्रक, 1 कार, 7 मोबाइल फोन, व अन्य सामान बरामद हुआ है. इस मामले में छह अभियुक्त अभी वांछित हैं. उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.