Exclusive: यूपी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर? नगीना सांसद ने बताया फ्यूचर प्लान

Jun 3, 2025 - 11:53
 0
Exclusive: यूपी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर? नगीना सांसद ने बताया फ्यूचर प्लान

UP Politics: उत्तर प्रदेश में दलित वोटों की जंग अब तेज हो गई है. बसपा के कमजोर होने के बाद आजाद समाज पार्टी लगातार उनके बीच पैठ बनाने की कोशिश में जुटी है. चंद्रशेखर आजाद लगातार अपनी राजनीति ताकत बढ़ाने में जुटे हुए है. इस बीच उन्होंने आगे की राजनीति और अपनी तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. नगीना सांसद ने दावा किया कि वो पंचायत चुनाव अपनी पूरी ताकत से लड़ेंगे और फिर इसके बाद 2027 को लेकर भी आगे की रणनीति तय करेंगे.  

उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कई बड़े दावे किए है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हम अपनी पूरी दमखम से लड़ेंगे और पंचायत चुनाव के जब नतीजे आएंगे तो सब यह मानेंगे कि हमारी क्या ताकत है. उन्होंने कहा कि वो पंचायत चुनाव के नतीजे के बाद यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति को तय करेंगे. यूपी में किसी के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सब पंचायत चुनाव के बाद तय होगा कि किसके साथ गठबंधन होगा. 

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए ताकत बढ़ा रहे चंद्रशेखर
चंद्रशेखर आजाद की पार्टी सभी 18 मंडलों में प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम कर रही है जिसमें से अभी तक 5 मंडलों में कार्यक्रम हो चुका है. जिसमें काफी अच्छा फीडबैक मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आसपा कार्यकर्ता 2022 से ही पार्टी को मज़बूत बनाने की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए हैं. इसके बाद अगला सम्मेलन 14 जून को झांसी में होगा और फिर कानपुर और बस्ती में भी सम्मेलन होंगे, जिनमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ा जाएगा. 

चंद्रशेखर ने कहा कि उनका मानना है कि संसाधन-संपन्न कार्यकर्ता बड़े चुनावों में उतरें. जबकि, पंचायत जैसे चुनावों में जमीनी कार्यकर्ता भाग लें. यही लोग भविष्य की लीडरशिप बनेंगे. चंद्रशेखर ने कहा कि हर गांव में 40-50 कार्यकर्ता उनके हैं, भाईचारा संगठन पूरी तरह सक्रिय है. उन्होंने दावा किया कि लोग जो पहले अन्य पार्टियों को देख रहे थे, अब आज़ाद समाज पार्टी को विकल्प मान रहे हैं. आने वाले पंचायत चुनाव से यह और स्पष्ट होगा कि जैन, बौद्ध , पिछड़ा, गरीब, अल्पसंख्यक जैसे समुदाय किस ओर खड़े हैं. 

अखिलेश से गठबंधन पर बड़ा बयान
नगीना सांसद ने कहा कि 2026 के पंचायत चुनाव के नतीजे यह तय कर देंगे कि असली लड़ाई अब किन पार्टियों के बीच है. तब मीडिया और जनता भी यही कहेगी कि सीधी टक्कर आज़ाद समाज पार्टी से है. अखिलेश यादव के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि 2026 पंचायत चुनाव के नतीजे बताएंगे, किसके साथ जाना है. फिलहाल, हम सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी राजनीतिक पार्टी की भूमिका होगी. पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद वो आगे की रणनीति तय करेंगे. चंद्रशेखर आज़ाद लगातार प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिए लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वो राज्य के सभी मंडलों में इस तरह के कार्यक्रम करेंगे. इसके अलावा जगह-जगह जाकर पंचायत चुनाव के लिए सभाएं भी कर रहे हैं. पंचायत चुनाव के बहाने वो यूपी में अपनी तैयारी दिखाना चाहते हैं और पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं. 

In Pics: मुरादाबाद में प्रेमिका की जिद के आगे झुका प्रेमी, मंदिर में रचाई शादी, मुस्लिम ने किया कन्यादान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.