IPL 2025: रोहित का विकेट लेने के बाद मार्कस स्टोइनिस क्यों पीटने लगे छाती, वीडियो वायरल

Jun 2, 2025 - 12:13
 0
IPL 2025: रोहित का विकेट लेने के बाद मार्कस स्टोइनिस क्यों पीटने लगे छाती, वीडियो वायरल

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर 1 मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 81 रन बनाने वाले रोहित शर्मा रविवार को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे. रोहित ने पीबीकेएस के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन डीप-बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच आउट हो गए. रोहित का विकेट लेने के बाद स्टोइनिस ने आक्रामक तरीके से अपनी छाती पीटते हुए जश्न मनाया जो वायरल हो गया है.

बता दें कि पंजाब किंग्स ने रविवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई को हराकर उसके आईपीएल का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया है.

पिछले मैच में रोहित ने की थी शानदार बल्लेबाजी

पिछले मैच में रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 7,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे. शुक्रवार को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की पारी के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की.

एलिमिनेटर जैसे अहम मैच में बैटिंग के लिए उतरे रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था और 81 रन की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी की बदौलत रोहित विराट कोहली के बाद आईपीएल में 7,000 रन पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए.

रोहित ने 50 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली. रोहित का यह आईपीएल का 47वां अर्धशतक था. इस पारी के दौरान 43वां रन बनाते ही रोहित ने 7,000 रन का जादुई आंकड़ा छू लिया. उन्होंने अपने 271वें मैच की 266वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की.

इस पारी के दौरान रोहित के बल्ले से चार छक्के निकले. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के आईपीएल में अब 302 छक्के हो गए हैं. आईपीएल इतिहास में 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज और ओवरऑल क्रिस गेल के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं. गेल 357 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं.

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का आगाज 2008 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए किया था. वह 2011 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं. साल 2008 से अब तक खेले 271 मैचों की 266 पारियों में रोहित 7,038 रन बना चुके हैं. इस दौरान दो शतक और 47 अर्धशतक उनके नाम हैं.

सफल बल्लेबाज के साथ-साथ रोहित का नाम आईपीएल के सफलतम कप्तानों में शुमार है. वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.