ग्लेन मैक्सवेल का ODI क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान, बताया किस मैच के बाद से थे परेशान

Jun 2, 2025 - 12:13
 0
ग्लेन मैक्सवेल का ODI क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान, बताया किस मैच के बाद से थे परेशान

Glenn maxwell retirement: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. 2023 वर्ल्ड कप के हीरो मैक्सवेल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 149 वनडे मैच खेले, जिसमें 3390 रन बनाए.

ग्लेन मैक्सवेल ने फ़ाइनल वर्ड पॉडकास्ट में कहा, "मैंने शायद चैंपियंस ट्रॉफी के शुरूआती कुछ मैचों के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का मन बना लिया था. मुझे लगा कि मैंने खुद को उन मैचों के लिए फिट और तैयार होने का एक अच्छा मौक़ा दिया है. लाहौर में खेला गया पहला मैच हमने एक हार्ड आउटफ़ील्ड पर खेला था और उस मैच के बाद से मैं काफ़ी परेशान था."

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.