'आकाश आनंद को लेकर बेचैनी...' भतीजे पर ये बयान देकर बसपा चीफ मायावती ने किस ओर किया इशारा?

Jun 2, 2025 - 12:12
 0
'आकाश आनंद को लेकर बेचैनी...' भतीजे पर ये बयान देकर बसपा चीफ मायावती ने किस ओर किया इशारा?

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बीते दिनों मुख्य राष्ट्रिय कोआर्डिनेटर नियुक्त किया था. अब कहीं पार्टी के अन्दर या बाहर इस फैसले को लेकर बहस न हो, इस पर मायावती बेहद सावधान हैं. इसी को लेकर आज मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर तीन पोस्ट कर न सिर्फ अपने फैसले पर इच्छा शक्ति जताई है साथ ही विरोधी पार्टियों पर भी निशाना साधा है.

जबकि इससे पहले मायावती भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर भी कर चुकीं थीं. लेकिन अब दोबारा से भरोसा जताते हुए और बड़ी जिम्मेदारी देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं.

मायावती ने की ये पोस्ट  
बसपा चीफ ने लिखा कि देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने व पश्चताप करने पर उन्हें वापस लेने की परम्परा है. इसी क्रम में आकाश आनन्द के उतार-चढ़ाव व उन्हें मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है.

उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि अब आकाश आनन्द बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी के आत्म-सम्मान के कारवाँ को आगे बढ़ाने व उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता व जी-जान से निभाएंगे अर्थात पार्टी को अवसरवादी व स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं है.

पूर्व सीएम ने लिखा कि वैसे भी कांग्रेस, भाजपा व सपा आदि पार्टियों के सहारे व इशारे पर चलकर बहुजनों की एकता व बीएसपी को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह के संगठन व दलों के नेता चाहे निजी स्वार्थ में विधायक, सांसद व मंत्री क्यों ना बन जाएं इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं. लोग सावधान रहें.

आकाश की होगी अहम् भूमिका
मायावती ने आकाश पर भरोसा जताकर पार्टी के अन्दर ये मैसेज दे दिया है कि आगामी चुनावों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी. साथ ही सपा और कांग्रेस व बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने अपने कोर वोटर को भी यही सन्देश दिया है कि बसपा ही बहुजन राजनीति की प्रमुख पार्टी है और दलित चिन्तन आज भी उसकी प्राथमिकता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.