'Shashi Tharoor Controversy: मैं सहमत हूं', शशि थरूर ने दिया कांग्रेस को जवाब तो पवन खेड़ा ने सामने रख दी सर्जिकल स्ट्राइक वाली उनकी किताब

May 29, 2025 - 13:46
 0
'Shashi Tharoor Controversy: मैं सहमत हूं', शशि थरूर ने दिया कांग्रेस को जवाब तो पवन खेड़ा ने सामने रख दी सर्जिकल स्ट्राइक वाली उनकी किताब

Shashi Tharoor Controversy: पनामा में एक बहुपक्षीय कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत की हालिया प्रतिक्रियाओं की सराहना की थी. उन्होंने कहा कि 2016 में उरी और 2019 में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकवादियों को समझ आ गया है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.साथ ही उन्होंने ये कहा कि यह पहली बार था जब भारत ने LoC और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार की — एक कथन जो भारत सरकार के पिछले सैन्य अभियान को अभूतपूर्व दर्शाता है.

शशि थरूर के इस बयान के तुरंत बाद कांग्रेस के भीतर घमासान शुरू हो गया. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने थरूर की ही किताब “The Paradoxical Prime Minister” से एक अंश साझा किया जिसमें थरूर ने मोदी सरकार पर सेना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था. खेड़ा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैं थरूर से सहमत हूं जिसने यह किताब लिखी थी. इसके अलावा कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक व्यंग्यात्मक कविता के साथ थरूर को आड़े हाथों लिया. उन्होंने अंग्रेजी में लिखा कि ''Oh what a tangled web we weave, when we first practice to deceive''.

शशि थरूर ने बयानों पर दी प्रतिक्रिया
उदित राज ने तो थरूर को बीजेपी का सुपर प्रवक्ता करार दे दिया और कहा कि थरूर बीजेपी से बेहतर मोदी की प्रशंसा कर रहे हैं. मामले पर कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने स्पष्ट किया कि थरूर की टिप्पणी पार्टी के स्थापित रुख के खिलाफ थी. एक नेता ने कहा कि हम लोकतांत्रिक पार्टी हैं लेकिन थरूर ने इस बार लक्ष्मण रेखा पार कर दी है. सूत्रों का मानना है कि नेताओं को व्यक्तिगत विचारों की बजाय पार्टी लाइन पर ध्यान देना चाहिए. विशेषकर ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर जो राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकारी श्रेय से जुड़े हों. हालांकि, मुद्दे पर थरूर ने सोशल मीडिया पर कहा कि मैं स्पष्ट रूप से आतंकवादी हमलों की प्रतिक्रिया की बात कर रहा था, युद्धों की नहीं. आलोचकों और ट्रोल्स को मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की आदत है. उन्होंने यह भी कहा मैं पार्टी प्रवक्ता नहीं हूं, यह मेरी व्यक्तिगत हैसियत से दी गई राय थी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.